फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Udaipur News: पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह का गद्दी उत्सव आज, कार्यक्रम के लिए तैयार सिटी पैलेस

Wed, 02 Apr 2025 07:01 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 02 Apr 2025 07:01 AM IST
सार

गद्दी उत्सव की रस्म सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी, इसके बाद अश्वपूजन (3 बजे), एकलिंगनाथजी दर्शन (4:20 बजे), हाथीपोल द्वार पूजन (7 बजे) और जगदीश मंदिर दर्शन (9 बजे) जैसे अन्य पारंपरिक कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन
Udaipur News: Gaddi Utsav of former royal family member of Mewar Laxyaraj Singh Mewar
उदयपुर सिटी पैलेस। - फोटो : अमर उजाला
मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का गद्दी उत्सव आज उदयपुर के सिटी पैलेस में होने जा रहा है। उनके पिता अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद इस परंपरा का आयोजन किया जा रहा है।

समारोह का समय और कार्यक्रम

Udaipur News: Gaddi Utsav of former royal family member of Mewar Laxyaraj Singh Mewar
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़। - फोटो : अमर उजाला
गद्दी उत्सव की रस्म सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। इसके बाद दोपहर तीन बजे अश्वपूजन और शाम 4:20 बजे एकलिंगनाथजी के दर्शन की परंपरा निभाई जाएगी।

परंपरागत धार्मिक अनुष्ठान

Udaipur News: Gaddi Utsav of former royal family member of Mewar Laxyaraj Singh Mewar
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़। - फोटो : अमर उजाला
शाम 7 बजे हाथीपोल द्वार का पूजन और रात 8:15 बजे भाईपा एवं सरदारों के रंगपलटाई दस्तूर की रस्म होगी। रात्रि 9 बजे वे जगदीश मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन

Udaipur News: Gaddi Utsav of former royal family member of Mewar Laxyaraj Singh Mewar
अरविंद सिंह मेवाड़ का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
16 मार्च 2025 को पूर्व महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वे सिटी पैलेस में उपचाररत थे और लंबे समय तक मेवाड़ राजपरिवार का नेतृत्व कर चुके थे।
विज्ञापन

पूर्व में महेन्द्र सिंह मेवाड़ का निधन

Udaipur News: Gaddi Utsav of former royal family member of Mewar Laxyaraj Singh Mewar
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़। - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले 10 नवंबर 2024 को लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बड़े भाई महेन्द्र सिंह मेवाड़ का निधन हुआ था। इसके बाद नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ का चित्तौड़गढ़ किले में राजतिलक किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed