{"_id":"62bdd1d717aac83512134288","slug":"bjym-and-youth-congress-workers-clash-over-showing-black-flags-to-cm-jairam-s-convoy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Clash Una: सीएम जयराम के काफिले को काले झंडे दिखाने पर भिड़े भाजयुमो और युकां कार्यकर्ता, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Clash Una: सीएम जयराम के काफिले को काले झंडे दिखाने पर भिड़े भाजयुमो और युकां कार्यकर्ता, देखें तस्वीरें
हिमाचल प्रदेश के राजकीय महाविद्यालय ऊना के समीप गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के काफिले को काले झंडे दिखाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और युवा कांग्रेस (युकां) कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को छुड़वाने की कोशिश की। इसी बीच युकां कार्यकर्ताओं को एक फास्ट फूड कॉर्नर में बंद कर बचाया गया। करीब आधा घंटा यहां माहौल तनावपूर्ण रहा।
बताया जा रहा है कि सोलन जाते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कुछ देर के लिए ऊना रेस्ट हाउस में रुके। इसकी भनक लगते ही युकां कार्यकर्ता ऊना कॉलेज के पास एनएच पर जमा हो गए। इसका पता चलते ही मौके पर पुलिस बल तैनात हो गया और कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। बावजूद इसके ये कार्यकर्ता सीएम के काफिले को काले झंडे दिखाने में कामयाब हो गए। इसी बीच भाजयुमो कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और बहस शुरू हो गई।
2 of 5
कार्यकर्ताओं को समझाते सतपाल सत्ती।
- फोटो : संवाद
हंगामे के बीच छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को शांत किया और युकां कार्यकर्ताओं को भी चेताया।
3 of 5
ऊना में भिड़े कार्यकर्ता।
- फोटो : संवाद
युकां जिला अध्यक्ष राघव ठाकुर ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया है। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सरेआम गुंडागर्दी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऊना में भिड़े दो दलों के कार्यकर्ता।
- फोटो : संवाद
उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। कहा कि मारपीट को लेकर वह पुलिस में शिकायत करेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी विनय शर्मा ने कहा कि युकां कार्यकर्ताओं के आरोप निराधार हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
ऊना में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : संवाद
सुबह-शाम, दिन-रात बोल रहे हैं नेता प्रतिपक्ष : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को संयम की बातों को खुद अपनाना चाहिए। सुबह-शाम, दिन-रात बोलना भी उचित नहीं है। जयराम ठाकुर गुरुवार शाम को सोलन जाते समय विश्राम गृह ऊना में कार्यकर्ताओं से मिले।मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के पार्टी के लोगों ने भी उनकी बातों को व्यक्तिगत राय बताया है। नेता प्रतिपक्ष के आरोप पर मुख्यमंत्री ने कहा कि माफिया राज दौर समाप्त हो गया है। अगर वह कुछ कहेंगे तो पुरानी बातें सामने आएंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।