फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुलथान में बादल फटा, तस्वीरों में देखिए तबाही

Thu, 14 May 2015 09:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुलथान (कांगड़ा)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुलथान (कांगड़ा)। Updated Thu, 14 May 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन

मुलथान में बादल फटा, तस्वीरों में देखिए तबाही

cloud brust in multhan kangra.
मूसलाधार बारिश के बाद मुलथान बाजार में बादल फटा। प्राकृतिक आपदा में दर्जनों घर, दुकानें और सरकारी दफ्तरों का सामान पानी में बह गया। चारों तरफ तबाही ही तबाही दिख रही थी।


मुलथान में बादल फटा, तस्वीरों में देखिए तबाही

cloud brust in multhan kangra.

बुधवार शाम दो बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के बाद करीब चार बजे बादल फटने से हिमाचल प्रदेश कांगड़ा के मुलथान बाजार में भारी नुकसान हुआ है। हालांकि, प्राकृतिक आपदा में किसी की जान तो नहीं गई, लेकिन दर्जनों घरों, दुकानों, गेस्ट हाउसों और सरकारी दफ्तरों का सामान पानी में बह गया। घरों, दुकानों और सरकारी दफ्तरों में अब नाले का मलबा और पत्थर ही बाकि बचे हैं।

मुलथान में बादल फटा, तस्वीरों में देखिए तबाही

cloud brust in multhan kangra.

सरकारी तौर पर नुकसान अभी आंका जाना है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है कि बाजार में करीब 30 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। बैजनाथ थाना के एडिशनल एसएचओ होशियार सिंह भी पुलिस बल के साथ राहत कार्य में देर रात तक जुटे रहे। बादल मुलथान तहसील बाजार के पास वन विश्राम गृह के सेरीनाला में फटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुलथान में बादल फटा, तस्वीरों में देखिए तबाही

cloud brust in multhan kangra.

इसके बाद पूरा नाला मुलथान बाजार की ओर डायवर्ट हो गया। पानी और भारी मलबे की जद में बाजार के करीब चार से पांच दर्जन रिहायशी मकान, दुकानें, गेस्ट हाउस आ गए। पंचायत घर तो पूरा तबाह हो गया। इसमें रखा सारा रिकार्ड मलबे में बह गया। पंचायत भवन सहित सरकारी दफ्तरों कृषि भवन, उद्यान भवन, महिला मंडल भवन, तहसील भवन, आईपीएच जेई दफ्तर, विश्राम गृह जंगलात में पानी, मलबा पत्थर घुसने से भारी तबाही हुई। दफ्तरों का सामान पानी में बह गया।

विज्ञापन

मुलथान में बादल फटा, तस्वीरों में देखिए तबाही

cloud brust in multhan kangra.

आधा दर्जन स्कूलों में करीब 12 किलोमीटर दूर ऊपरी क्षेत्रों के दियोट, धरमाण, सरमान, नेरी, मलाह, कोठीकोहड़, बड़ा गांव, कोलीरुलिंग आदि के करीब 150 बच्चे मुलथान में फंस गए हैं। वे देर शाम तक घर नहीं जा पाए। देर शाम तक बच्चों को मुलथान में ही आसपास ठहराने की व्यवस्था की जा रही थी। इसके अलावा गेस्ट हाउसों में रह रहे दर्जनों पर्यटक भी मुलथान में फंस गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed