फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अफसरों पर भड़के सीएम, पूछा इन शिक्षकों को क्यों नहीं देते अवॉर्ड

Tue, 06 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 06 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra Singh Angry on Officers in Teachers Day Celebration.
शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिक्षा विभाग के अफसरों की सार्वजनिक तौर पर जमकर क्लास ली। सोमवार को हिमाचल राजभवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने अति दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले शिक्षकों को अवार्ड सूची में शामिल नहीं करने पर एतराज जताया। सीएम ने शिक्षा विभाग के अफसरों को फटकार लगाते हुए कहा यदि वो दुर्गम क्षेत्रों में गए होते तो उन्हें पता होता कि वहां शिक्षक किन परिस्थितियों में सेवाएं दे रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला

शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिक्षा विभाग के अफसरों की सार्वजनिक तौर पर जमकर क्लास ली। सोमवार को हिमाचल राजभवन  में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने अति दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले शिक्षकों को अवार्ड सूची में शामिल नहीं करने पर एतराज जताया। सीएम ने शिक्षा विभाग के अफसरों को फटकार लगाते हुए कहा यदि वो दुर्गम क्षेत्रों में गए होते तो उन्हें पता होता कि वहां शिक्षक किन परिस्थितियों में सेवाएं दे रहे हैं।

CM Virbhadra Singh Angry on Officers in Teachers Day Celebration.
उन्होंने भविष्य में अवार्ड की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए। राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकतर शिक्षक दुर्गम क्षेत्रों में जाने से बचने के लिए फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट और एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं। ऐसे में जो सेवाएं दे रहे उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने भविष्य में अवार्ड की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए। राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकतर शिक्षक दुर्गम क्षेत्रों में जाने से बचने के लिए फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट और एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं। ऐसे में जो सेवाएं दे रहे उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए

CM Virbhadra Singh Angry on Officers in Teachers Day Celebration.
प्राय: देखा गया है कि गत वर्षों से जनजातीय क्षेत्रों में समर्पण भाव से विद्यार्थियों को पढ़ा रहे शिक्षकों का नाम पुरस्कार प्राप्त करने वालों की सूची में नहीं होता। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि दुर्गम क्षेत्रों में कार्य कर रहे शिक्षकों और जो वास्तव में अपने व्यवसाय के प्रति समर्पित हैं उनका ध्यान रखा जाना चाहिए। - फोटो : अमर उजाला

प्राय: देखा गया है कि गत वर्षों से जनजातीय क्षेत्रों में समर्पण भाव से विद्यार्थियों को पढ़ा रहे शिक्षकों का नाम पुरस्कार प्राप्त करने वालों की सूची में नहीं होता। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि दुर्गम क्षेत्रों में कार्य कर रहे शिक्षकों और जो वास्तव में अपने व्यवसाय के प्रति समर्पित हैं उनका ध्यान रखा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Virbhadra Singh Angry on Officers in Teachers Day Celebration.
उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला और सिरमौर के कुछ ऊपरी क्षेत्रों से कोई अध्यापक पुरस्कार सूची में शामिल नहीं है। - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला और सिरमौर के कुछ ऊपरी क्षेत्रों से कोई अध्यापक पुरस्कार सूची में शामिल नहीं है।

विज्ञापन
CM Virbhadra Singh Angry on Officers in Teachers Day Celebration.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की भूमिका और शिक्षण के प्रति उनके योगदान के विश्लेषण की आवश्यकता पर बल दिया। - फोटो : अमर उजाला

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की भूमिका और शिक्षण के प्रति उनके योगदान के विश्लेषण की आवश्यकता पर बल दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed