फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकारी अफसर नहीं यहां देवता ने जो लकीर खींच दी वहीं खत्म हो जाता है जमीन विवाद

Mon, 05 Sep 2016 03:58 PM IST
विजय खाची/अमर उजाला, शिमला
विजय खाची/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 05 Sep 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
Land Demarcation By Padnoi Devta In shimla Himachal pradesh

जमीन विवाद सुलझाने के लिए लोग आज भी राजस्व विभाग के पास नहीं, बल्कि देवताओं के पास जाते हैं। हिमाचल के शिमला जिले में भले ही जमीन विवाद पीढ़ियां पुराना ही क्यों न हो, देवता के पास हर विवाद का निपटारा होता है। देवता ने जमीन की जो डिमार्केशन कर दी उसे दोनों पक्ष खुशी-खुशी मान लेते हैं। उन्हें पूरा विश्वास होता है कि देवता ने उनके साथ न्याय किया है। इतना ही नहीं राजस्व विभाग के अफसर भी देवता के फैसले को मानते हैं।

Land Demarcation By Padnoi Devta In shimla Himachal pradesh

जिस जमीन का रिकॉर्ड विभाग के पास नहीं होता है उसे देवता के फैसले के अनुसार ही दुरुस्त किया जाता है। शिमला जिले के मधान और सराज परगना के सैकड़ों गांवों में देवता ही ज्यादातर भूमि विवादों का निपटारा करते हैं। सराज के पन्दोई देवता साहब और मधान के डोडेश्वर महाराज जमीन विवाद सुलझाने के लिए खास तौर पर जाने जाते हैं। परगना के लाखों लोग उन्हीं के पास आते हैं। गुहार लगाने के बाद देवता पालकी में सवार होकर उनके गांव आते हैं।

Land Demarcation By Padnoi Devta In shimla Himachal pradesh

देवता के आदेश पर गूर विवादित जमीन में जाता है और दोनों पक्षों को उनकी जमीन की हद बता देता है। दोनों पक्ष इसे मान लेते हैं और सरकारी रिकॉर्ड में भी चढ़वा लेते हैं। देवता पन्दोई के  पूर्व भंडारी दया राम वर्मा का कहना है कि देवता सैकड़ों मामलों को सुलझा चुके हैं। आज तक किसी ने देवता के फैसले के विरुद्ध आवाज नहीं उठाई। देवता दोनों पक्षों के साथ न्याय करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Land Demarcation By Padnoi Devta In shimla Himachal pradesh

कुल्लू के देवता करते थानेदारी और पंची- कुल्लू घाटी के धूमल नाग को थानेदार के रूप में भी जाना जाता है। कुल्लू दशहरा में लाखों की भीड़ में ट्रैफिक का जिम्मा उनके पास होता है। छमाणी नारायण देवताओं के पंच हैं जो उनके विवाद निपटाते हैं। भागा सिद्ध माता धूम्रपान निषेद का जिम्मा संभाले हुए हैं। यहां देवता के आदेश पर टीवी, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण भी तय दिनों में लोगों को बंद रखने पड़ते हैं। लोग आज भी आस्था के चलते उनके आदेशों को मानते हैं।

विज्ञापन
Land Demarcation By Padnoi Devta In shimla Himachal pradesh

एसडीएम शिमला ग्रामीण जीएस नेगी ने कहा कि पन्दोई साहब सराज क्षेत्र के सबसे बड़े देवता हैं। लोग विवाद सुलझाने देवता के पास जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed