फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां दामन फैलाने से पूरी होती है मन्नत, देवभूमि में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 05 Sep 2016 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर(मंडी)/कुल्लू/भुंतर/बंजार
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर(मंडी)/कुल्लू/भुंतर/बंजार Updated Mon, 05 Sep 2016 12:34 PM IST
विज्ञापन
Mini Kumbh Himri Ganga Mela in Mandi Himachal Pradesh

मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध हिमरी गंगा में दामन फैलाकर मांगी गई मन्‍नत पूरी हो जाती है। देवभूमि में आज यहां आस्‍था का सैलाब उमड़ पड़ा। हिमाचल के मंडी जिले के पधर की ग्राम पंचायत सियून के मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध एक दिवसीय हिमरी गंगा मेला रविवार को धूमधाम से मनाया गया। पवित्र स्नान के लिए हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं का तांता दिन भर लगा रहा।

Mini Kumbh Himri Ganga Mela in Mandi Himachal Pradesh

नि:संतान दंपतियों सहित अन्य श्रद्धालुओं द्वारा पवित्र स्नान के बाद मनौतियां मांगने और चढ़ाने का दौर दिन भर चलता रहा। मान्यता है कि यहां दामन फैलाकर मांगी गई मन्‍नत पूरी हो जाती है।

Mini Kumbh Himri Ganga Mela in Mandi Himachal Pradesh

कुल्‍लू जिले के तीर्थ स्थलों पर बीस भादों के अवसर पर हजारों लोगों ने पवित्र स्नान किया। मणिकर्ण, सरयोलसर, खीरगंगा, जिया संगम, वशिष्ठ, क्लाथ आदि में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। वहीं धार्मिक नगरी मणिकर्ण में अरछंडी की माता काली ओड़ी व माता नैणा, जबकि पार्वती ब्यास संगम जिया में मंडी जनपद की माता रीझमी, लंराकेलो के लंराई महादेव, जिया के देवता घटोत्कच, बजौरा के देवता बालक महेश्वर ने भी सैकड़ों हरियानों के संग पवित्र स्नान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mini Kumbh Himri Ganga Mela in Mandi Himachal Pradesh

कई रोगों से मिलती है मुक्ति- जिया संगम में स्नान करने पहुंचे अजय, विवेक कुमार, रोहित ने कहा कि जिया संगम में हारियानों के साथ देवताओं ने भी पवित्र स्नान किया। उन्होंने कहा कि बीस भादों के स्नान को गुणकारी माना जाता है। मान्यता है कि इस तीर्थ स्थलों पर स्नान करने से कई रोगों से मुक्ति मिल जाती है।

विज्ञापन
Mini Kumbh Himri Ganga Mela in Mandi Himachal Pradesh

वहीं मणिकर्ण में स्नान करने आए रविंद्र सिंह, लता देवी, ख्याली राम आदि ने कहा कि शनिवार को राम मंदिर में रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय कलाकारों के अलावा स्टार कलाकार नीरू चांदनी ने अपनी मधुर आवाज में भजन प्रस्तुत किए। राम मंदिर समिति के प्रधान जनक राज शर्मा ने कहा कि धार्मिक नगरी मणिकर्ण में 20 भादों के पर्व पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed