{"_id":"57cc2f174f1c1ba830317353","slug":"salman-khan-tubelight-movie-shooting-in-manali-himachal-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: यूनिट के साथ खाना खाते हैं सलमान, इस रसोई में बन रहा खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: यूनिट के साथ खाना खाते हैं सलमान, इस रसोई में बन रहा खाना
Mon, 05 Sep 2016 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली / पतलीकूहल (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली / पतलीकूहल (कुल्लू)
Updated Mon, 05 Sep 2016 10:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बजरंगी भाईजान सलमान खान ने मनाली पहुंचकर अपना रंग-रूप बदल लिया है। रविवार सुबह 15 मील में शूटिंग के लिए पहुंचे सलमान पुराने लुक में ही नजर आए। शॉट की तैयारियों के बीच सलमान खान अपने मेकअप मैन के साथ वैनिटी में चले गए। यहां फिल्म निर्देशक कबीर खान से मिले टिप्स के अनुसार रोल के मुताबिक अपने हुलिए में बदलाव किया। वैनिटी वैन से निकलते ही सलमान खान एक चॉकलेटी हीरो की तरह नजर आए।
2 of 5
पिछले कई हफ्तों से फ्रेंचकट दाढ़ी में नजर आने वाले सलमान का चेहरा क्लीन शेव नजर आया। रेड कलर की शर्ट और ब्लैक कलर की पैंट में सलमान खूब फब रहे थे। थोड़ी देर बाद कबीर खान के लाइट, कैमरा और एक्शन बोलते ही सलमान अपने किरदार के मुताबिक सैनिक की तरह तनकर चलते दिखे। यह सीन सात बार रिटेक करने के बाद ओके हो गया।
3 of 5
खास बात यह है कि होम प्रोडक्शन की ट्यूबलाइट फिल्म के लिए सलमान सुबह छह बजे ही सेट पर पहुंच गए। सेट सजाने में उन्होंने भी निदेशक कबीर खान की मदद की। सलमान का सेट होटल स्पेन रिजॉर्ट से महज आधा किलोमीटर दूर होने के बावजूद सलमान ने ब्रेकफास्ट और लंच होटल में करने की बजाय फिल्म के सेट पर यूनिट के साथ ही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाम के समय उन पर जंगल से गुजरने का सीन फिल्माया गया। इसके लिए सलमान को निर्देशक ने शर्ट के ऊपर हाफ जैकेट पहनने को कहा। फिल्म कोऑर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि सलमान एक माह तक मनाली में रुक रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
उनके मिलने प्रशंसकों को सलमान के दूर से ही दीदार कर लौटना पड़ा। कड़ी सुरक्षा के चलते सलमान के साथ फोटो खिंचवाने का सपना पूरा नहीं हो पाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।