पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुप्त नवरात्र का समापन: शक्तिपीठ ज्वालामुखी में कोरोना नाश की कामना के साथ डाली पूर्णाहुति, हजारों श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Sun, 18 Jul 2021 05:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 18 Jul 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
gupt navratri 2021: devotees pays obeisance shakti peeth jwalamukhi temple
शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर हवन यज्ञ करते पुजारी। - फोटो : अमर उजाला

विश्वविख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में आठ दिन चले गुप्त नवरात्रों का विधिवत समापन हो गया। इस दौरान विश्व कल्याण और कोरोना महामारी के नाश के लिए हवन में पूर्णाहुति डाली गई। रविवार को गुप्त नवरात्र के समापन पर बारिश के बीच हजारों श्रद्धालुओं ने दिव्य ज्योतियों के दर्शन किए। यज्ञशाला में मंदिर अधिकारी निर्मल सिंह, डीएसपी चंद्रपाल सिंह, तहसीलदार दीनानाथ, डीएसपी तिलकराज और 71 पुजारियों और पंडितों ने वैदिक मंत्रों से हवन यज्ञ किया। मंदिर न्यास सदस्य पुजारी और आचार्य मधुसूदन शर्मा व प्रशांत शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डलवाईं। मंदिर अधिकारी ने कन्या पूजन किया और प्रसाद व फल बांटे। पुजारी और न्यास सदस्य पुजारी प्रशांत शर्मा, आचार्य मधुसूदन शर्मा, सौरभ शर्मा ने बताया कि गुप्त नवरात्रों में लाखों की संख्या में माता भगवती का जप पाठ किया गया। मां के आशीर्वाद से विश्व में शांति व जनकल्याण की भावना लोगों में हो, कोरोना का नाश हो, इसी कामना के साथ अनुष्ठान संपन्न हुआ। 

gupt navratri 2021: devotees pays obeisance shakti peeth jwalamukhi temple
- फोटो : अमर उजाला

विश्व शांति व जनकल्याण के लिए पुजारी महासभा, मंदिर न्यास के सहयोग से इस आयोजन को सदियों से करती चली आ रही है।

gupt navratri 2021: devotees pays obeisance shakti peeth jwalamukhi temple
- फोटो : अमर उजाला

इन नवरात्रों में मां के दर्शन करने का फल नवरात्र के बराबर ही मिलता है। नव नियुक्त डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि गुप्त नवरात्र के समापन पर वह शक्तिपीठ में दर्शनों करने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
gupt navratri 2021: devotees pays obeisance shakti peeth jwalamukhi temple
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना को देखते हुए सभी श्रद्धालु मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करें। मंदिर में सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। मंदिर अधिकारी ने अनुष्ठान में बैठे विद्वानों को दक्षिणा व आवर्णी देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
gupt navratri 2021: devotees pays obeisance shakti peeth jwalamukhi temple
- फोटो : अमर उजाला

मंदिर अधिकारी निर्मल सिंह ने नवरात्रों के समापन के लिए सभी का धन्यवाद किया और माता से प्रार्थना की विश्व कल्याण व शांति के लिए ऐसे अनुष्ठान प्रतिवर्ष किए जाने चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed