पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Faith remained unshaken even by heavy rain; a woman reached the shrine of Goddess Chintpurni by performing a D

Himachal: भारी बारिश भी नहीं डिगा सकी आस्था, दंडवत मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंची महिला, देखें वीडियो

Mon, 06 Jul 2026 06:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चिंतपूर्णी(ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, चिंतपूर्णी(ऊना)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Jul 2026 06:41 PM IST
सार

 भारी बारिश और सड़कों पर बहते पानी के बीच एक महिला दंडवत यात्रा करते हुए मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने पहुंची। महिला की अटूट श्रद्धा और समर्पण को देखकर स्थानीय लोग, श्रद्धालु और राहगीर हैरान रह गए।

विज्ञापन
Faith remained unshaken even by heavy rain; a woman reached the shrine of Goddess Chintpurni by performing a D
भारी बारिश के बीच दंडवत मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंची महिला। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को आस्था का एक अनूठा और भावुक दृश्य देखने को मिला। भारी बारिश और सड़कों पर बहते पानी के बीच एक महिला दंडवत यात्रा करते हुए मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने पहुंची। महिला की अटूट श्रद्धा और समर्पण को देखकर स्थानीय लोग, श्रद्धालु और राहगीर हैरान रह गए।  विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर चिंतपूर्णी में सोमवार सुबह भारी बारिश के बीच आस्था की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। लगातार हो रही बारिश और सड़क पर बहते पानी की परवाह किए बिना एक महिला दंडवत यात्रा करते हुए माता रानी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंची।

विज्ञापन



महिला श्रद्धालु ने पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ अपनी यात्रा जारी रखी। रास्ते में बारिश का पानी बहता रहा, लेकिन उसके कदम नहीं रुके। दंडवत करते हुए मंदिर की ओर बढ़ रही महिला को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु भी उसकी भक्ति और समर्पण को नमन करते नजर आए। महिला की मां चिंतपूर्णी के प्रति अटूट आस्था और विश्वास का यह दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। कई श्रद्धालुओं ने इसे माता रानी के प्रति सच्ची भक्ति और समर्पण का प्रतीक बताया। भारी बारिश के बावजूद महिला का संकल्प अडिग रहा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में अक्सर श्रद्धालुओं की अनूठी श्रद्धा देखने को मिलती है। 

विज्ञापन

छुट्टियां समाप्त होते ही मां चिंतपूर्णी दरबार में घटी श्रद्धालुओं की भीड़
उधर, धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में पड़ोसी राज्यों दिल्ली, हरियाणा और पंजाब की छुट्टियां समाप्त होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय कमी देखने को मिली है। सोमवार को चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बिना किसी लंबी प्रतीक्षा के चंद मिनटों में ही माता रानी के दर्शन हो गए। मंदिर परिसर और दर्शन मार्ग पर सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ नजर आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed