पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Major administrative reshuffle in Himachal; 18 IAS and 16 HAS officers transferred.

Himachal: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईएएस और 16 एचएएस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Mon, 06 Jul 2026 04:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Jul 2026 04:22 PM IST
सार

हिमाचल सरकार ने  18 आईएएस और 16 एचएएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन
Major administrative reshuffle in Himachal; 18 IAS and 16 HAS officers transferred.
हिमाचल में आईएएस और एचएएस अधिकारियों के तबादले। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 18 आईएएस और 16 एचएएस अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। सलाहकार (नियामक सुधार) नई दिल्ली डॉ. अभिषेक जैन  वित्तीय आयुक्त (अपील) का पद भी संभालेंगे। जैन के पास प्रधान सचिव (वित्त, योजना, अर्थशास्त्र और सांख्यिकी और 20-सूत्रीय कार्यक्रम), प्रधान सचिव (जेएसवी) और प्रधान सचिव (तकनीकी शिक्षा) का पद भी संभाल रहे हैं   तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे सुदेश कुमार मोक्टा को सचिव (सहकारिता) बनाया गया है। अमरजीत सिंह अब सचिव (नगर एवं ग्राम नियोजन और आवास) के तौर पर काम करेंगे। वह सचिव (गृह) का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालते रहेंगे। तोरुल एस रवीश को निदेशक भूमि अभिलेख लगाया गया है। जबकि अभिषेक वर्मा अब मिल्कफेड के निदेशक के तौर पर काम करेंगे। अजय कुमार यादव मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। महेंद्र पाल गुर्जर को निदेशक (कार्मिक एवं वित्त) पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पद पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


यहां क्लिक कर देखें आईएएस अधिकारियों की सूची
विज्ञापन


एचएएच अधिकारियों की सूची
विज्ञापन
विज्ञापन

 

किस आईएएस अधिकारी को कहां तैनात किया

अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) कांगड़ा विनय कुमार अब राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम कांगड़ा के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। वे शिव मोहन सिंह सैनी को इस अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करेंगे। राहुल जैन को राज्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति विकास निगम सोलन और महिला विकास निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। साथ ही, वे डॉ. वाईएस परमार बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के रजिस्ट्रार और मानव भारती यूनिवर्सिटी सोलन के प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे।  दिव्यांशु सिंघल को अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) सोलन लगाया गया है। ओम कांत ठाकुर को प्रबंध निदेशक राज्य हस्तशिल्प और हथकरघा निगम के पद पर नियुक्त किया गया है।

गुरसिमर सिंह को प्रबंध निदेशक जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड के पद पर नियुक्त किया गया है। ईशांत जसवाल को अब ऊना में एडीसी (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) लगाया है।  रूपिंदर कौर को बिलासपुर में अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) लगाया है। डॉ. राजदीप सिंह को सोलन नगर निगम का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। प्रियांशु खाती को अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) मंडी लगाया है।  अंजलि गर्ग को एसडीओ (सिविल) कांगड़ा तैनात किया है। चंद्र प्रकाश को एसडीओ (सिविल) मंडी लगाया है।

इन एचएएस अधिकारियों के तबादला

एचएएस अधिकारी अश्वनी कुमार को प्रोजेक्ट ऑफिसर आईटीडीपी केलांग, एकता कप्टा अतिरिक्त निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान शिमला व संजीव कुमार-1 को सहायक सेटलमेंट ऑफिसर अर्की लगाया है।  शिल्पी बेक्टा को अतिरिक्त सचिव (लोक निर्माण विभाग) के पद पर नियुक्त किया गया है। वे राज्य चुनाव आयोग के सचिव का पदभार भी संभालेंगी।  वहीं सुरजीत सिंह को अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) कुल्लू लगाया है। हितेश आजाद को सहायक सेटलमेंट ऑफिसर शिमला तैनात किया है। उन्होंने संजय कुमार की जगह ली है, जिनके तैनाती आदेश अलग से जारी किया जाएगा।  सिद्धार्थ आचार्य को एचआरटीसी का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। सन्नी शर्मा को एसडीओ (सिविल) कुपवी व नरेश कुमार वर्मा को अतिरिक्त निदेश लाल बहादुर शास्त्री राजकीय  मेडिकल कॉलेज (नेरचौक) लगाया है।  

अमन कुमार एचपीएमसी के महाप्रबंधक नियुक्त

चेत सिंह को  सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण-सह-अतिरिक्त आयुक्त परिवहन लगाया है। वे नरेश ठाकुर निदेशक (कार्मिक और वित्त) विद्युत निगम से यह अतिरिक्त प्रभार लेंगे।  गौरव चौधरी को एडिशनल रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटीज कांगड़ा लगाया है।  एचएएस अधिकारी विश्रुत भारती को एसडीओ (सिविल) कफोटा, रमन कुमार शर्मा को  एसडीओ (सिविल) फतेहपुर, अभिषेक बरवाल  एसडीओ (सिविल) घुमारवीं व पूजा अधिकारी एसडीओ (सिविल) नगरोटा बगवां नियुक्त किया गया है। वे मुनीश कुमार शर्मा की जगह लेंगी, जिनका तैनाती आदेश अलग से जारी किया जाएगा। अमन कुमार को महाप्रबंधक एचपीएमसी लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed