फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में मूसलाधार बारिश का कहर, पेड़ गिरे, सड़कें बंद और स्कूल की दीवारें ढहीं

Tue, 16 Jul 2019 02:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Jul 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
heavy rainfall warning for six districts of himachal
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार रात से शुरू हुई बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। कुमारहट्टी के पास पहाड़ी दरकने से आधा घंटे यातायात प्रभावित रहा। नेरवा के हलाऊ स्कूल में कुछ दीवारें ढह गई, जबकि कुछ में दरारें आ गईं। 

heavy rainfall warning for six districts of himachal
- फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर-कांगड़ा के कई घरों और संस्थानों में बारिश का पानी घुस गया। राजधानी शिमला में मंगलवार को दिन भर मूसलाधार बारिश जारी रही। सोलन के कुमारहट्टी में रविवार को चार मंजिला भवन दरकने के बाद मंगलवार को कुमाहट्टी के समीप पहाड़ी दरक गई।

heavy rainfall warning for six districts of himachal
- फोटो : अमर उजाला

इस कारण यातायात आधे घंटे प्रभावित रहा। जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच कर मार्ग को बहाल किया। घटना के दौरान कुछ वाहनों को बड़ोग मार्ग से भेजा गया। पहाड़ी गिरने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जिले के साधुपुल, अर्की, नालागढ़ और रामशहर में भी बारिश से नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rainfall warning for six districts of himachal
- फोटो : अमर उजाला

सोमवार रात हुई भारी बारिश से नेरवा के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हलाऊ के भवन की दीवारें ढह गई। दीवार गिरने से स्कूल भवन को भी खतरा पैदा हो गया है। भवन के अन्य कमरों की दीवारों में भी दरारें आ गई हैं। स्कूल भवन की छत कुछ दिन पूर्व ही तूफान में उड़ गई थी। इससे स्कूल भवन में पढ़ना छात्रों के लिए जोखिम भरा हो गया है।

विज्ञापन
heavy rainfall warning for six districts of himachal
- फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर जिला में मंगलवार को हुई बारिश राहत के साथ-साथ आफत बनकर बरसी। बारिश का पानी कई घरों और संस्थानों में घुस गया। सुजानपुर-हमीरपुर रोड़ पर एक पेड़ गिर गया। इस कारण रोड पर करीब पौना घंटा तक यातायात बंद रहा। सुजानपुर कॉलेज परिसर में भी बारिश का पानी घुस गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed