{"_id":"5e26973c8ebc3e4b517558a3","slug":"heavy-snowfall-again-in-himachal-roads-blocked-flights-canceled-woes-increased","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में फिर बर्फबारी, तीन एनएच समेत 332 सड़कें बंद, हवाई उड़ानें भी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में फिर बर्फबारी, तीन एनएच समेत 332 सड़कें बंद, हवाई उड़ानें भी रद्द
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
हिमाचल के मुख्य पर्यटन स्थलों कुफरी, मनाली और डलहौजी में मंगलवार सुबह फिर हिमपात हुआ। प्रदेश में ताजा हिमपात से शिमला-रामपुर, आनी-जलोड़ी-कुल्लू और मनाली-लेह नेशनल हाईवे समेत 332 सड़कें बंद हो गईं। राजधानी शिमला में भी सोमवार रात बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। रात भर नारकंडा में एनएच पर वाहनों के पहिये थमे रहे।
Trending Videos
2 of 11
- फोटो : अमर उजाला
चंबा जिले के डलहौजी, खज्जियार, लक्कड़मंडी, आहला, सलूणी, किहार, तीसा, भरमौर और पांगी में ताजा बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। चंबा में करीब 50 सड़कें बंद होने से एक दर्जन बसें विभिन्न स्थानों पर फंस गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
- फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता होने के बाद कुल्लू व लाहौल-स्पीति में एक बार फिर ताजा हिमपात हुआ है। बर्फबारी के बाद कुल्लू जिला की पहाड़ियों के साथ ग्रामीण क्षेत्र हिमपात से लकदक हो गए हैं।
4 of 11
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, दूसरी ओर ताजा बर्फबारी के बाद बिजली-पानी को लेकर ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कुल्लू जिला में 50 से अधिक सड़कें बर्फबारी व बारिश के बाद अवरुद्ध हो गई हैं। जबकि जनजातीय क्षेत्रों के लिए मंगलवार को होने वाली प्रस्तावित उड़ानें भी बर्फबारी के कारण रद्द हो गई हैं।
विज्ञापन
5 of 11
- फोटो : अमर उजाला
घाटी में 22 विभिन्न जगह 22 मरीज फंसे हुए हैं। खराब मौसम के चलते मरीजों की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। 11 जनवरी के बाद से जनजातीय क्षेत्रों के लिए कोई भी हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं हुई है। लगातार खराब मौसम हेलीकॉप्टर उड़ानों में बाधा बन रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।