सब्सक्राइब करें

नौ हजार फीट की ऊंचाई पर आकर्षण का केंद्र बने इग्लू, ठहरने और खाने-पीने की भी व्यवस्था

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Jan 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
The igloo became a center of attraction at an altitude of nine thousand feet
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कुल्लू जिले में मनाली के हामटा के सेथन में इग्लू (बर्फ का घर) सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। समुद्रतट से करीब नौ हजार फीट ऊंचाई पर स्थित सेथन में बनाए गए बर्फ के इग्लू पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं।

Trending Videos
The igloo became a center of attraction at an altitude of nine thousand feet
- फोटो : अमर उजाला

इग्लू को देखने और रहने के लिए सैलानी और स्थानीय लोग काफी उत्सुक हैं। मनाली की बर्फीली घाटी में बर्फ के बीच खून जमा देने वाली ठंड में बर्फ के घर में रहने का अलग ही मजा है। पिछले पांच सालों से हामटा के सेथन में इग्लू का निर्माण किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The igloo became a center of attraction at an altitude of nine thousand feet
- फोटो : अमर उजाला

जबसे एलाइन दुहांगन विद्युत परियोजना की ओर से हामटा के लिए सड़क का निर्माण किया है, तब से पर्यटक यहां सैर सपाटे को पहुंचने लगे हैं। गर्मियों में सैलानी यहां की वादियों में आकर गर्मी से राहत लेते हैं। सर्दी में इग्लू में रहने का मजा ले रहे हैं। ऐसे में हामटा पर्यटन की दृष्टि से विकसित होने लगा है। 

The igloo became a center of attraction at an altitude of nine thousand feet
- फोटो : अमर उजाला

 हामटा के सेथन में इग्लू के मालिक टशी और विकास ने बताया कि वह कड़ाके की ठंड के बीच बर्फ को इकट्ठा कर कड़ी मेहनत से इग्लू का निर्माण करते हैं। अभी तक सैकड़ों सैलानी और स्थानीय लोग इसमें ठहर चुके हैं। कहा कि उन्होंने इस बार पांच इग्लू बनाए हैं, जो मार्च माह तक रहेंगे।

विज्ञापन
The igloo became a center of attraction at an altitude of nine thousand feet
- फोटो : अमर उजाला

 कई सैलानियों ने इस पर डाक्यूमेंट्री भी बनाई है। कहा कि पांच इग्लू में 20 लोग रह सकते हैं। इसमें बिस्तर के साथ खाना, चाय आदि की भी व्यवस्था है। बताया कि इग्लू में रहने के लिए सैलानियों को एडवांस बुकिंग करवानी पड़ती है। एक इग्लू में दो व्यक्ति ठहर सकते हैं तथा एक रात के ठहरने और खाने के 5500 रुपये लिए जाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed