सब्सक्राइब करें

शिमला में 12 वर्ष बाद पड़ी ऐसी बर्फ, तस्वीरों में देखिए खूबसूरत नजारा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Prabudhh Jain Updated Wed, 20 Feb 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
heavy snowfall in shimla after 12 years in february
राजधानी शिमला में 12 साल बाद फरवरी में सबसे ज्यादा बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है। साल 2007 में फरवरी में 113 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई थी। साल 2019 में 19 फरवरी तक शिमला में 43 सेंटीमीटर बर्फ गिर चुकी है।
Trending Videos
heavy snowfall in shimla after 12 years in february

अभी आने वाले दिनों में और बर्फबारी होने की संभावना है। मंगलवार तड़के शिमला शहर में पांचवीं बार बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला में फरवरी 1990 में आज तक की सबसे अधिक 151 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy snowfall in shimla after 12 years in february

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार साल 2007 में शिमला शहर में नवंबर, दिसंबर और जनवरी में बिलकुल बर्फ नहीं गिरी थी। फरवरी में शहर में भारी बारिश रिकॉर्ड हुई। सिर्फ इस एक माह के दौरान शहर में 113 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड हुई।

heavy snowfall in shimla after 12 years in february

इसके बाद साल 2008 में 33, 2009 में 15, 2011 में 10, 2012 में 24, 2013 में 20, 2014 में 30, 2015 में 9, 2016 में 22 और साल 2018 में 13 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड हुई।

विज्ञापन
heavy snowfall in shimla after 12 years in february

साल 2010 और 2017 में शिमला शहर में फरवरी में बर्फ नहीं गिरी। बता दें कि शिमला में साल 1994 में फरवरी में 87, 1995 में 72, 1996 में 111 और 2002 में 100 सेंटीमीटर बर्फ गिरी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed