{"_id":"69f2fbfd2ab84088f70ea570","slug":"video-shimla-janwadi-mahila-samiti-stages-protest-at-igmc-campus-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: जनवादी महिला समिति ने आईजीएमसी परिसर में किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: जनवादी महिला समिति ने आईजीएमसी परिसर में किया विरोध प्रदर्शन
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:21 PM IST
Link Copied
केएनएच से गायनी ओपीडी और विभाग को आईजीएमसी शिफ्ट किए जाने का विरोध कर रही जनवादी महिला समिति ने वीरवार को शिमला नागरिक सभा व अन्य संगठनों के साथ मिलकर आईजीएमसी परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू किया। समिति की सचिव फालमा चौहान और अध्यक्ष रंजना जरेट ने सरकार से इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक छत के नीचे महिलाओं को उपचार की सुविधा देने की बात कर रहे हैं, वहीं, गायनी विभाग, ओपोडी और वार्ड आईजीएमसी में शिफ्ट कर महिला मरीजों की परेशानी बढ़ाने का काम कर रहे हैं। सरकार केएनएच में ही गायनी विभाग को लेकर जाए, वहीं पर रोबोटिक सर्जरी और अन्य आधुनिक सुविधाएं दे। प्रदर्शन में फैसला वापस लेने को लेकर जमकर नारेबाजी की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।