{"_id":"5e15ced78ebc3e879a40a24e","slug":"heavy-snowfall-of-the-season-in-himachal-again-orange-alert-issued-for-himachal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचल ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, बर्फबारी पर यहां फोड़े पटाखे, फिर जारी हुआ अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, बर्फबारी पर यहां फोड़े पटाखे, फिर जारी हुआ अलर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 Jan 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 16
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
हिमाचल में बुधवार को भारी बर्फबारी दर्ज की गई है। भारी बर्फबारी होने से सूबे में पांच नेशनल हाइवे समेत 900 सड़कें बंद हो गई हैं। राजधानी शिमला में 40, मनाली में 45 और डलहौजी शहर में 50 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज हुई। वहीं, सोलन शहर में एक दशक बाद बर्फबारी हुई। वहीं रामपुर में दशकों बाद बर्फबारी देखने को मिली।
Trending Videos
2 of 16
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले रामपुर में वर्ष 1990 में इस तरह की बर्फबारी देखने को मिली थी। बुधवार को रामपुर के लोगों ने जश्र के साथ बर्फबारी का स्वागत किया। बर्फबारी की खुशी में लोगों ने आतिशबाजी और पटाखे फोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 16
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी से राज्य में 800 से ज्यादा ट्रांसफार्मर खराब होने से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बिजली संकट गहरा गया है। सैकड़ों पेयजल योजनाएं हांफने से पीने के पानी की किल्लत भी खड़ी हो गई है। पारा माइनस में होने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। कई क्षेत्रों में भूस्खलन होने से सड़कों पर एचआरटीसी की दर्जनों बसें फंस गई हैं। शिमला शहर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों का संपर्क कट गया है।
4 of 16
- फोटो : ani
राजधानी शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत कई मंत्री और अधिकारी पैदल ही सचिवालय पहुंचे। उधर, प्रदेश के शेष क्षेत्रों में तीसरे दिन भी मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा। राजधानी शिमला में लगातार दूसरे साल जनवरी महीने में एक दिन के दौरान 40 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। बीते साल 22 जनवरी को शिमला में 45 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
5 of 16
- फोटो : अमर उजाला
भारी बर्फबारी के चलते प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कें बंद होने से सैकड़ों सैलानी जगह-जगह गाड़ियों में फंस गए हैं। सैंज को जोड़ने वाला लारजी-सैंज-न्यूली मार्ग पागलनाला में बाढ़ आने से 15 घंटे बाद खुला। जनजातीय जिला लाहौल में बर्फबारी के बाद सड़कें, बिजली, पानी और दूरसंचार सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।