फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनाली की चोटियों पर हिमपात, शिमला में झमाझम बारिश-ओलावृष्टि

Thu, 06 Sep 2018 07:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 06 Sep 2018 07:17 PM IST
विज्ञापन
Himachal weather report rainfall and snowfall in shimla and manali

प्रदेश की ऊंची चोटियों पर वीरवार को दूसरे दिन भी हिमपात हुआ। लाहौल के बाद मनाली की चोटियों पर बर्फबारी हुई है। राजधानी शिमला में दोपहर बाद झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई। दोपहर डेढ़ से शाम चार बजे तक शहर में गर्जन के साथ जमकर बादल बरसे। शिमला में 20 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। मूसलाधार बारिश से राजधानी के आधा दर्जन से ज्यादा एंबुलेंस रोड बंद हो गए हैं।

Himachal weather report rainfall and snowfall in shimla and manali

पांच गाड़ियां मलबे में दब गईं तथा कई जगह पेड़ गिरने से घरों और वाहनों को नुकसान हुआ है। भट्ठाकुफर के पास मलबा आने से नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। नाहन-कुमारहट्टी-शिमला हाईवे पर पानवा के समीप भूस्खलन से वीरवार को करीब सात घंटे यातायात ठप रहा। जिला कुल्लू की पार्वती घाटी के जरी स्थित डुंखरा में मलबे में दबने से दो मजदूर घायल हो गए। यहां होटल निर्माण कार्य चल रहा है।

Himachal weather report rainfall and snowfall in shimla and manali

शिमला के अलावा फागू-चायल में 30 और सुन्नी में 34 मिलीमीटर बारिश हुई। वीरवार को मनाली की ऊंची चोटियों मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक में ताजा हिमपात हुआ। इससे घाटी में ठंड बढ़ गई है। बारिश से ऊझी घाटी में सेब तुड़ान प्रभावित हुआ है। सोलन के परवाणू में सेक्टर-4 में वीरवार सुबह दोमंजिला मकान गिर गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal weather report rainfall and snowfall in shimla and manali

मकान गिरने के बाद आसपास के दो ब्लॉक में 9 फ्लैट खाली करवा लिए गए हैं। वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.8, हमीरपुर-सुंदरनगर में 33.0, कांगड़ा में 32.9, बिलासपुर में 32.8, भुंतर में 30.2, चंबा में 29.6, सोलन में 29.0, नाहन में 28.0, धर्मशाला में 27.4, शिमला में 23.9 और डलहौजी में 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
Himachal weather report rainfall and snowfall in shimla and manali

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। 12 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed