Hindi News
›
Photo Gallery
›
Himachal Pradesh
›
himachal weather update: Snowfall on high peaks, snowflake fell in Tindi, heavy rain-snow alert for two days
{"_id":"61e9773cc0026347562ed9c5","slug":"himachal-weather-update-snowfall-on-high-peaks-snowflake-fell-in-tindi-heavy-rain-snow-alert-for-two-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौसम: हिमाचल की चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, तिंदी में हिमस्खलन, दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: हिमाचल की चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, तिंदी में हिमस्खलन, दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 20 Jan 2022 09:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
लाहौल में ताजा बर्फबारी के बाद का नजारा।
- फोटो : संवाद
Link Copied
हिमाचल प्रदेश में लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले भागों में गुरुवार को ताजा बर्फबारी हुई। तिंदी में हिमखंड गिरने से मनाली-किलाड मार्ग बंद रहा। राजधानी शिमला में शाम के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। कुफरी, नारकंडा, खिड़की, खड़ापत्थर में भी हल्का हिमपात हुआ है। नारकंडा में फिसलन के कारण शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे ठप रहा। बसों को शिमला से वाया बसंतपुर भेजा गया। गुरुवार शाम तक प्रदेश में 149 सड़कें और 34 पेयजल योजनाएं ठप रहीं।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 22 और 23 जनवरी को भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। 24 जनवरी तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। लाहौल-स्पीति जिला में सबसे अधिक 111, कुल्लू में 23, चंबा में 7, मंडी में 4, शिमला में तीन और सिरमौर में एक सड़क बंद रहीं। रोहतांग दर्रा के साथ अटल टनल रोहतांग, सिस्सू व जलोड़ी दर्रा में 10 से 30 सेंटीमीटर बर्फ दर्ज की गई है। नेशनल हाईवे-305 को बहाली में जुटे कर्मचारियों का काम प्रभावित हुआ है।
Trending Videos
2 of 7
लाहौल घाटी में ताजा बर्फबारी।
- फोटो : संवाद
मनाली-केलांग-पांगी-किलाड़ मार्ग हिमस्खलन से बंद हो गया है। उदयपुर के तिंदी स्थित तांदी के पास कडूनाला के हिमस्खलन से यातायात ठप रहा। इससे कई लोग यहां फंसे रहे। बर्फबारी से राजधानी शिमला से ऊपरी क्षेत्रों के लिए बसों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
लाहौल घाटी।
- फोटो : संवाद
बुधवार रात हुई बर्फबारी के बाद गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर कुफरी और फागू के बीच फिसलन से गाड़ियां फंस गईं। शिमला से बाघी के लिए रवाना हुई बस कुफरी से शिमला लौट आई।
4 of 7
बर्फ से खेलते बच्चे।
- फोटो : संवाद
नारकंडा में भी बर्फबारी के बाद फिसलन बढ़ गई है। गुरुवार को शिमला से रामपुर और रिकांगपिओ रूट पर बसें वाया बसंतपुर रवाना की गईं। हालांकि शिमला से रोहड़ू के लिए वाया खड़ापत्थर बसों का संचालन जारी है।
विज्ञापन
5 of 7
ताजा बर्फबारी।
- फोटो : संवाद
कांगड़ा में सुबह के समय धुंध पड़ी रही। धौलाधार की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी का दौर जारी रहा। सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 17.5, भुंतर में 16.4, बिलासपुर में 15.5, हमीरपुर में 15.2, चंबा में 14.9, सोलन में 14.0, नाहन में 13.7, कांगड़ा में 13.4, ऊना में 12.8, धर्मशाला में 12.2, शिमला में 7.0, कल्पा में 5.3, डलहौजी में 2.7 और केलांग में 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।