{"_id":"61a89a76cdb46e5c7c6d697e","slug":"hpssc-hamirpur-recruitment-apply-online-for-554-posts-in-various-departments","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी: हिमाचल प्रदेश के कई विभागों में 554 पदों पर भर्ती, सरकार ने खोले रोजगार के द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकरी: हिमाचल प्रदेश के कई विभागों में 554 पदों पर भर्ती, सरकार ने खोले रोजगार के द्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 02 Dec 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों का पिटारा खुल गया है। कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने विभिन्न विभागों में कुल 554 पद भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 6 दिसंबर 2021 से 5 जनवरी 2022 तक इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ज्यादातर पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है। विभिन्न विभागों में जूनियर ऑफिस अस्सिटेंट आईटी के 200 पद भरे जाएंगे। इन 200 पदों में से सबसे ज्यादा 148 पद अकेले राज्य विद्युत बोर्ड में भरे जा रहे हैं। विभिन्न विभागों, निगमों, बोर्डों में स्टेनो टाइपिस्ट के 66 पद भरे जाएंगे।
2 of 5
राज्य विद्युत बोर्ड और पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन में जूनियर ऑफिस अस्सिटेंट अकाउंट के 78 पद भरे जाएंगे। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में स्टाफ नर्स के 85 पद, ऑपरेशन थियेटर अस्सिटेंट के 18 पद, लेबोरेटरी अस्सिटेंट के 16 पद और मेडिकल लेबोरेट तकनीशियन के 10 पद भरे जाएंगे।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग में फील्ड इन्वेस्टिगेटर, आयुष विभाग में लेबोरेटरी तकनीशियन, आर्थिक एंव सांख्यिकी विभाग में जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, स्वास्थ्य विभाग में रेडियोग्राफर, नगर निगम शिमला में सेनेटरी इंस्पेक्टर, महिला एवं बाल विकास विभाग में सांख्यिकीय सहायक, लोक निर्माण विभाग में जूनियर तकनीशियन इलेक्ट्रिकल के पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हिमफेड में अकाउंटेंट, भाषा एवं संस्कृति विभाग में लाइब्रेरियन, नगर निगम धर्मशला में जूनियर अकाउंटेंट, राज्य विद्युत बोर्ड में जूनियर ड्राफ्ट्समैन इलेक्ट्रिकल, स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट, उद्योग विभाग में माइनिंग इंस्पेक्टर सहित अन्य पद भी भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
डॉ. जितेंद्र कंवर, सचिव, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर
- फोटो : अमर उजाला
कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि 6 दिसंबर से आयोग की बेवसाइट पर आवेदन करने का लिंक उपलब्ध करवा दिया जाएगा।किसी भी तरह की तकनीकी दिक्कत आने पर अभ्यर्थी आयोग के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।