सब्सक्राइब करें

जेपी आंदोलन से मिली थी भाजपा अध्यक्ष नड्डा को पहचान, 1993 में पहली बार बने थे विधायक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Jan 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda was recognized by JP movement, was first elected MLA in 1993
- फोटो : सोशल मीडिया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले जेपी नड्डा का राजनीतिक सफर 1975 के जेपी आंदोलन से हुआ था। नड्डा ने देश के सबसे बड़े आंदोलन में भाग लिया था। इसके बाद 1977 में वह बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र संघ चुनाव जीतकर सचिव बने थे। 1993 में पहली बार विधायक बने। पहली बार चुनाव जीतने के बाद ही उन्हें नेता प्रतिपक्ष भी चुना गया। नड्डा 1977 से 1979 तक रांची में रहे।


 

Trending Videos
JP Nadda was recognized by JP movement, was first elected MLA in 1993
नारायण लाल नड्डा - फोटो : अमर उजाला

उनके पिता डॉ. नारायणलाल नड्डा रांची विवि के कुलपति रहे हैं। पटना विवि से स्नातक करने के बाद उन्होंने प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में एलएलबी की। इस दौरान वह एबीवीपी के अध्यक्ष भी बने थे। नड्डा 16 साल की उम्र में ही बिहार में स्टूडेंट मूवमेंट में कूद गए थे। 1983 में एचपीयू में वकालत की पढ़ाई की। इसके बाद 1989 तक विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
JP Nadda was recognized by JP movement, was first elected MLA in 1993
- फोटो : सोशल मीडिया

1989 में केंद्र सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में भाग लिया और 45 दिन तक हवालात में रहे थे। 1998 में लोकसभा चुनाव में उन्हें भाजयुमो का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया। 1991 में भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। 1993 में पहली बार बिलासपुर सदर से विधायक बने। 1998 में दोबारा विधायक बने और सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाए गए।

JP Nadda was recognized by JP movement, was first elected MLA in 1993
- फोटो : ANI

फिर 2007 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद वन, पर्यावरण एवं संसदीय मामलों के मंत्री चुने गए। 2011 में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बने और 2014 में केंद्र में मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान भाजपा संसदीय बोर्ड में सचिव का दायित्व भी उनके पास रहा। पिछले साल राज्यसभा सदस्य नियुक्त किए जाने के बाद उन्हें पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया।

विज्ञापन
JP Nadda was recognized by JP movement, was first elected MLA in 1993

नड्डा की ताजपोशी से छोटे से प्रदेश को बड़ा सम्मान: धूमल
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने जगत प्रकाश नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर खुशी जताई है। धूमल ने कहा कि हिमाचल की जनता बहुत खुश है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से करवाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं निवर्तमान अध्यक्ष अमित शाह का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि नड्डा एक कर्मठ नेता हैं और वह अपनी मेहनत के साथ सबको साथ लेकर संगठन को और आगे बढ़ाएंगे। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर एवं जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा भी उपस्थित रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed