फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो दिन बाद घोड़ी चढ़ेंगे अजय ठाकुर, सचिन और अभिषेक बच्चन बनेंगे बराती

Mon, 08 Apr 2019 12:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 Apr 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
padma shri Ajay Thakur marriage invitation to sachin tendulkar abhishek bachchan
फाइल फोटो

दो दिन बाद यानी 10 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय कबड्डी स्टार पद्मश्री अजय ठाकुर परिणय सूत्र में बंधेंगे। बरातियों में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और अभिनेता अभिषेक बच्चन भी हो सकते हैं।

padma shri Ajay Thakur marriage invitation to sachin tendulkar abhishek bachchan
फाइल फोटो

अजय ने इनके अलावा कई नामी कबड्डी खिलाड़ियों को विवाह समारोह में शरीक होने का न्योता दिया है। हिमाचल में डीएसपी होने के चलते पुलिस के कई आला अधिकारी भी पहुंच सकते हैं। 

padma shri Ajay Thakur marriage invitation to sachin tendulkar abhishek bachchan
फाइल फोटो

तमिल थलाइवा टीम के सह मालिक सचिन तेंदुलकर ने अजय ठाकुर को शादी से पहले ही तोहफा दे दिया है। टीम ने उनका करार बरकरार रखा है। उनकी बोली नहीं लगेगी। अजय एक बार फिर टीम थलाइवा के लिए कप्तानी करेंगे। अजय शादी की तैयारियां में जुटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
padma shri Ajay Thakur marriage invitation to sachin tendulkar abhishek bachchan
फाइल फोटो

पैतृक गांव दभोटा से वह नालागढ़ उपमंडल के जगतपुर में बरात लेकर जाएंगे और संदीप राणा के साथ सात फेरे लेंगे। अजय को प्रदेश सरकार ने परशुराम अवॉर्ड, जबकि भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा है।

विज्ञापन
padma shri Ajay Thakur marriage invitation to sachin tendulkar abhishek bachchan
फाइल फोटो

प्रो-कबड्डी लीग के इस सीजन के लिए आठ और नौ अप्रैल को खिलाड़ियों की नीलामी होगी। इसमें टीमों के मालिक और खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रो कबड्डी में खेलने वाले हिमाचल के करीब आधा दर्जन अन्य खिलाड़ियों पर भी नजर रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed