फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिरी इच्छा हुई पूरी, पाकिस्तान की मेराज को नसीब हुई 'दो गज जमीन'

Tue, 12 May 2015 07:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Tue, 12 May 2015 07:36 PM IST
विज्ञापन

आखिरी इच्छा हुई पूरी, पाकिस्तान की मेराज को नसीब हुई 'दो गज जमीन'

Pakistani Mirage Begum was buried in Chamba.

पाकिस्तान की रहने वाली मेराज बेगम की आखिरी इच्छा पूरी हुई और उन्हें भारत में दफन होने के लिए दो गज जमीन नसीब हो गई। हालांकि पूरी कार्रवाई में तीन दिन जरूर लग गए।

आखिरी इच्छा हुई पूरी, पाकिस्तान की मेराज को नसीब हुई 'दो गज जमीन'

Pakistani Mirage Begum was buried in Chamba.

आखिरकार 72 घंटे के इंतजार के बाद पाकिस्तान की बुजुर्ग महिला मेराज बेगम को कब्र नसीब हो गई। भारतीय विदेश मंत्रालय अंतिम संस्कार को लेकर लिखित आदेश चंबा पहुंचने के बाद मेराज बेगम को दो गज जमीन में दफन कर दिया गया। इस मौके पर भारतीय मूसलमानों ने मेराज की आत्मा की शांति के लिए दुआ की।

आखिरी इच्छा हुई पूरी, पाकिस्तान की मेराज को नसीब हुई 'दो गज जमीन'

Pakistani Mirage Begum was buried in Chamba.

उपायुक्त चंबा ने महिला के परिजनों को इसकी जानकारी दी। प्रशासन ने महिला के अंतिम संस्कार के लिए एक टीम का गठन किया और इस टीम की निगरानी में ही मेराज बेगम के शव को परिजनों के हवाले किया गया। महिला के शव को दफनाने की बाकायदा वीडियो रिकार्डिंग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी इच्छा हुई पूरी, पाकिस्तान की मेराज को नसीब हुई 'दो गज जमीन'

Pakistani Mirage Begum was buried in Chamba.

शव यात्रा के दौरान स्थानीय पुलिस का बंदोबस्त किया गया था और शव यात्रा को प्रशासनिक निगरानी में पूरा किया गया। इससे पूर्व सुबह से ही महिला के परिजन उपायुक्त कार्यालय के बाहर डेरा जमाए हुए थे। परिजन बार-बार मामले के संबंध में अपडेट ले रहे थे। दोपहर तक दिल्ली से इस संबंध में कोई सूचना नहीं पहुंच सकी। महिला के संस्कार को लेकर दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद परिजनों ने मेराज बेगम की ताबूत में रखी लाश को कब्जे में लिया और अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गए।

विज्ञापन

आखिरी इच्छा हुई पूरी, पाकिस्तान की मेराज को नसीब हुई 'दो गज जमीन'

Pakistani Mirage Begum was buried in Chamba.

मेराज बेगम के लिए हरदासपुरा कब्रिस्तान में दो गज कब्र खोदी गई। यह वो ही जमीन है जिसे भारत सरकार ने मेराज बेगम के नाम किया है। मेराज बेगम के रिश्तेदार अमीन मलिक ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से ही इजाजत मिल पाई है। उपायुक्त समेत अन्य सभी अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे थे कि जल्द से जल्द अनुमति मिल जाए। हालांकि अनुमति मिलने में तीन दिन लग गए। अब यह सुकून लायक है कि मेराज बेगम को आखिर कब्र नसीब हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed