Hindi News
›
Photo Gallery
›
Himachal Pradesh
›
Sharadiya Navratri Saptami 2021:murti sthapna and Special puja held in Kalibari temple of Shimla , 108 dishes will be offered to maa Chamunda on Ashtami
{"_id":"61653f788ebc3e42667ed971","slug":"sharadiya-navratri-saptami-2021-murti-sthapna-and-special-puja-held-in-kalibari-temple-of-shimla-108-dishes-will-be-offered-to-maa-chamunda-on-ashtami","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्र: कालीबाड़ी मंदिर शिमला में हुई विशेष पूजा, अष्टमी पर मां चामुंडा को लगेगा 108 व्यंजनों का भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्र: कालीबाड़ी मंदिर शिमला में हुई विशेष पूजा, अष्टमी पर मां चामुंडा को लगेगा 108 व्यंजनों का भोग
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/ज्वालामुखी(कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 12 Oct 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
हिमाचल के शक्तिपीठों में नवरात्रि की धूम।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
शारदीय नवरात्र के सातवें दिन सप्तमी पर हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठों व अन्य मंदिरों में भक्तों की खूब भीड़ उमड़ी। शिमला के कालीबाड़ी मंदिर के हाल में सुबह 8:28 बजे मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की गई। इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। कालीबाड़ी मंदिर कमेटी के सचिव सोमनाथ प्रमाणिक ने कहा कि मंगलवार को दोपहर बाद भक्तों ने पहले कालीबाड़ी हाल में मां काली के दर्शन किए। इसके बाद मंदिर से ही हाल में प्रवेश किया। हजारों की तादाद में आए भक्तों ने यहां मां दुर्गा, भगवान गणेश, कार्तिक, सरस्वती और लक्ष्मी जी की पूजा कर आरती उतारी। देर शाम तक स्थानीय लोगों के साथ बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों की यहां भीड़ लगी रही।
उधर, जिला कांगड़ा के विभिन्न शक्तिपीठों पर सातवें नवरात्र पर श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सातवें नवरात्र पर जिले के तीनों शक्तिपीठों में 38 हजार के करीब श्रद्धालुओं ने अपना शीश नवाया। इस दौरान ज्वालामुखी मंदिर में 18 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका, जबकि नंदिकेश्वर धाम चामुंडा में 5000 श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। इसके अलावा बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में 15 हजार श्रद्धालु पहुंचे, जिन्हें कोविड नियमों के तहत माता के दर्शन करवाए गए। सातवें नवरात्र पर राज्यपाल हिमाचल प्रदेश ने बज्रेश्वरी मंदिर में शीश नवाकर मां का आशीर्वाद लिया।
Trending Videos
2 of 8
चामुंडा देवी मंदिर में उमड़े श्रद्घालु।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में सप्तमी के दिन काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर अधिकारी अपूर्व शर्मा ने बताया कि अष्टमी के दिन मां चामुंडा का पुराना सिंदूर निकालकर नया सिंदूर अर्पित किया जाएगा। मां चामुंडा का नशीत पूजन करने के बाद रात 12 बजे 108 प्रकार के देसी घी से बने व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा, जिसको बाद में श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
चामुंडा देवी मंदिर में पूजा अर्चना।
- फोटो : अमर उजाला
सप्तमी के दिन आचार्य बालक राम की अगुवाई में 51 विद्वान पंडितों और संस्कृत महाविद्यालय के 15 विद्यार्थियों ने हवन कुंडों में अग्नि स्थापना कर नवग्रह व कालरात्रि की पूजा-अर्चना यजमान मनु सूद व अजीत राम से करवाई। सप्तमी के दिन लगभग पांच हजार श्रद्धालु मां चामुंडा के दरबार में नतमस्तक हुए।
4 of 8
दंडवत होकर ज्वालामुखी मंदिर पहुंच रहे श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
कालरात्रि का पूजन करने दंडवत पहुंच रहे श्रद्धालु
वहीं, शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी में छठे नवरात्र में मां के भक्तों ने 6,52,611 रुपये की नकद राशि तथा दो ग्राम 900 मिलीग्राम सोना तथा 400 ग्राम चांदी मां के चरणों में अर्पित की। तहसीलदार एवं मंदिर अधिकारी दीनानाथ यादव ने बताया कि सोमवार को सातवें नवरात्र पर लगभग 18,000 श्रद्धालुओं ने कोविड नियमों के तहत लाइन में लगकर मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए।
विज्ञापन
5 of 8
ज्वाला माता मंदिर में भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं को बिना कोविड प्रमाण पत्र के मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। वहीं, मंगलवार को यहां सप्तमी मनाई गई और माता कालरात्रि का पूजन किया जा रहा है। श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर देश के कोने-कोने से दंडवत प्रणाम करते हुए ज्वालामुखी मंदिर पहुंच रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।