सब्सक्राइब करें

Weather: चोटियों पर बर्फबारी, कुल्लू, शिमला से लेकर सिरमौर तक पड़ रही बर्फ; अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 02 Feb 2026 12:07 AM IST
सार

रोहतांग टनल के आसपास, सोलंगनाला, किन्नौर और शिमला के उच्च क्षेत्रों, सिरमौर के चूड़धार में बर्फबारी हुई। पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बिलासपुर सहित निचले क्षेत्रों में घना कोहरा दर्ज किया गया। यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

विज्ञापन
Snowfall on peaks and rain in the plains of Himachal
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी - फोटो : PTI

हिमाचल प्रदेश में रविवार को किन्नौर, शिमला, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, चंबा जिलों में चोटियों बर्फबारी हुई। इसके अलावा शिमला, कुल्लू, लाहौल, कांगड़ा, चंबा, मंडी, ऊना और हमीरपुर में बारिश से प्रदेश में कड़ाके की ठंड है। सोलन में बिजली गिरने से 54 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। सोमवार और मंगलवार को भी राज्य के उच्च व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

Trending Videos
Snowfall on peaks and rain in the plains of Himachal
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी - फोटो : PTI

रविवार को बिलासपुर सहित निचले क्षेत्रों में घने से बहुत घना कोहरा दर्ज हुआ। इससे यातायात प्रभावित रहा। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में 6 और सोलंगनाला में 3 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड हुई। पलचान से अटल टनल तक फोर बाई फोर वाहन जाएंगे। सराज में बर्फबारी ने फिर से दुश्वारियां बढ़ा दीं। इससे सड़कें बाधित रहीं और बिजली-पानी की सप्लाई प्रभावित रहा। खड़ापत्थर में पुलिस ने बर्फबारी में फंसे 10 से अधिक वाहनों को रेस्क्यू किया। चंबा जिले के किलाड़ में रविवार को पांच सेंटीमीटर शाम तक ताजा बर्फबारी हुई। डलहौजी के डायनकुंड में 15 सेंटीमीटर और मणिमहेश में भी हिमपात हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall on peaks and rain in the plains of Himachal
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी - फोटो : PTI

 चंबा जिले में सुबह से लेकर शाम तक हल्की बारिश होती रही। जिला लाहौल और कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुक कर हल्की बर्फबारी का दौर जारी है। रोहतांग दर्रा में 15, अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में 6 और सोलंगनाला में 3 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। मनाली से अटल टनल रोहतांग होकर केलांग तक फोर बाई फोर वाहनों की ही आवाजाही रही। लाहौल में बर्फबारी के बाद 200 से अधिक संपर्क सड़कें बंद हैं। कुल्लू में 77 सड़कें और 87 ट्रांसफार्मर बंद हैं। रोहतांग दर्रा में 15, अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में 6, सोलंगनाला में 3 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई।

Snowfall on peaks and rain in the plains of Himachal
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी - फोटो : PTI

मंडी जिला में शनिवार रात को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में रिमझिम बारिश होने से एक बार फिर मौसम ने करवट बदली। शिकारी देवी की पहाड़ी पर भी ताजा हिमपात हुआ। इससे कई स्थानों पर सड़कें बंद हो गईं। जिला कांगड़ा में रविवार को सुबह से मौसम खराब रहा। सुबह और दोपहर बाद हल्की बारिश हुई। खराब मौसम के चलते धौलाधार की पहाड़ियों पर हिमपात होता रहा। कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर जिलों में बारिश से ठंड बढ़ गई है। बारिश से गेहूं समेत अन्य नकदी फसलों को फायदा हुआ है।

विज्ञापन
Snowfall on peaks and rain in the plains of Himachal
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी - फोटो : PTI

ताबो में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान -3.6 डिग्री रहा 
राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है। सुंदरनगर में 9.2, भुंतर में 8.2, धर्मशाला में 3.0 और सोलन में 4.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मनाली में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री रहा। लाहौल-स्पीति के ताबो में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान - 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कल्पा में न्यूनतम तापमान - 0.4 डिग्री रहा। कुकुमसेरी में तापमान - 3.1 डिग्री दर्ज हुआ।


 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed