सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   survey completed in shimla

Shimla News: राजधानी में लिडार सर्वे पूरा, आपदा से निपटने और विकास योजनाएं बनाने में होगी आसानी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
survey completed in shimla
विज्ञापन
शहर में तय मानकों से अधिक और नियमों के खिलाफ हुए निर्माण आसानी से किए जा सकेंगे चिह्नित
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में आपदा प्रबंधन और अवैध निर्माण पर निगरानी को मजबूत करने के लिए करवाया गया लिडार सर्वे का काम पूरा हो गया है। इस नई तकनीक से अब अधिकारी कार्यालय में बैठकर शहर की सटीक थ्रीडी डाइमेंशनल जानकारी देख सकेंगे। वहीं सचिवालय में इसको लेकर जानकारी भी दी गई है।
नगर निगम के अनुसार लिडार तकनीक से भवनों की ऊंचाई, ढलान, नालों और संवेदनशील क्षेत्रों की डिजिटल मैपिंग संभव होगी, जबकि आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों की योजनाएं भी तेजी से बनाई जा सकेंगी। बीते कई सालों में बरसात से हुई आपदा के समय भारी क्षति हुई थी। ऐसे में सटीक जानकारी के अभाव में राहत काम तेजी से शुरू नहीं किया जा सके थे। नगर निगम का दावा है कि शहर में तय मानकों से अधिक या नियमों के खिलाफ हुए निर्माण भी आसानी से चिह्नित किए जा सकेंगे। इसके अलावा लिडार डाटा का उपयोग भविष्य में शहर की प्लानिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और पर्यावरण संरक्षण में भी किया जाएगा। यह सर्वे शहर के लिए तकनीकी रूप से एक अहम माना जा रहा। नगर निगम का कहना है कि सर्वे के पूरा होने के बाद अवैध निर्माण को रोकने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
यह भी होगा लाभ
शहर में जो सर्वे करवाया गया था वह टू डायमेंशनल सर्वे था लेकिन अब हर संपत्ति का थ्रीडी रिकॉर्ड तैयार करने के लिए लिडार सर्वेक्षण करवाया गया है। इस सर्वेक्षण से तैयार होने वाले रिकॉर्ड से हर विभाग के पास शहर में स्थित संपत्तियों का सटीक ब्योरा रहेगा। संपत्तियों के एक-एक इंच की जानकारी, बिजली, पानी का रिकॉर्ड होगा। वहीं टैक्स वसूली की रिकवरी बढ़ाने में भी इससे मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed