फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस साल नहीं हो सकेंगे श्रीखंड महादेव के दर्शन, प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला, जानिए वजह

Thu, 18 Jul 2019 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रौ(रामपुर बुशहर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ब्रौ(रामपुर बुशहर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 18 Jul 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
srikhand mahadev yatra 2019 Devotees not allowed beyond parvati baag by himachal govt
- फोटो : अमर उजाला

इस बार शिव भक्तों को श्रीखंड महादेव के दर्शन हो पाना संभव नहीं है। रास्ते में हो रहे भूस्खलन और बर्फ से पूरी तरह लकदक ग्लेशियरों को पार कर पाना श्रद्धालुओं के लिए जान जोखिम में डालने जैसा है। यात्रा शुरू होने के तीसरे ही दिन भूस्खलन के कारण प्रशासन ने बुधवार को यात्रा पर आंशिक तौर पर रोक लगा दी थी और पंजीकरण प्रक्रिया भी रोक दी थी।

srikhand mahadev yatra 2019 Devotees not allowed beyond parvati baag by himachal govt
- फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा पर लगी रोक तो हटा दी, लेकिन श्रद्धालुओं को पार्वती बाग तक ही जाने की अनुमति दी गई है। यहीं पर पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को लौटना होगा। इससे आगे श्रीखंड तक पहुंचने के लिए पांच किलोमीटर का और अति दुर्गम रास्ता है, लेकिन श्रद्धालुओं को वहां जाने की इजाजत नहीं दी गई है।

srikhand mahadev yatra 2019 Devotees not allowed beyond parvati baag by himachal govt
- फोटो : अमर उजाला

श्रद्धालुओं को रोकने के लिए पार्वती बाग और उससे आगे पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गुरुवार को यात्रा के चौथे दिन करीब 800 यात्रियों का पंजीकरण किया गया। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चार स्थानों पर मेडिकल कैंप स्थापित किए हैं, जिनमें दो डॉक्टर और फार्मासिस्टों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
srikhand mahadev yatra 2019 Devotees not allowed beyond parvati baag by himachal govt
- फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर पुलिस और होमगार्ड के जवानों को भी तैनात किया गया है। बीते मंगलवार को भूस्खलन की चपेट में आने से घायल हुए लोगों को बेस कैंप सिंहगाड़ पहुंचा दिया गया है। उनकी हालत में अब सुधार है।

विज्ञापन
srikhand mahadev yatra 2019 Devotees not allowed beyond parvati baag by himachal govt
- फोटो : अमर उजाला

श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि यात्रा पर लगी अस्थायी रोक गुरुवार को हटा दी गई है, लेकिन यात्रियों को केवल पार्वती बाग तक ही जाने की अनुमति होगी। नैन सरोवर और इससे आगे बर्फबारी और ग्लेशियर होने के कारण यात्रियों को आगे नहीं भेजा जा रहा। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें पार्वती बाग से वापस आने की सलाह दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed