फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भयानक हादसे में कार के उड़ गए परखच्चे, नाले में बिखरे मिले शव

Thu, 23 Aug 2018 06:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 23 Aug 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
The dead bodies found scattered  in the trench in rohtang road accident
मनाली-लेह हाईवे पर रोहतांग दर्रे के समीप राहनीनाला में  आधी रात एक स्कॉरपियो कार गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में तीन परिवारों के 11 सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।इनमें तीन बच्चे, पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं।
The dead bodies found scattered  in the trench in rohtang road accident
हादसा इतना भयानक था कि करीब 200 फीट गहरी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त वाहन के परखच्चे उड़ गए। बचाव कार्य के लिए गए पुलिस दल को मौके पर इधर-उधर शव बिखरे पड़े हुए मिले। मृतकों में 10 चंबा जिले की पांगी घाटी और एक महिला लाहौल-सपीति जिले की रहने वाली थी। 
 
The dead bodies found scattered  in the trench in rohtang road accident
सभी मृतकों की पहचान हो चुकी है। घटना स्थल पर ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिए गए हैं। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को 20-20 हजार फौरी राहत दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण धुंध और खराब मौसम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
The dead bodies found scattered  in the trench in rohtang road accident
हालांकि पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है। सूचना मिलने पर एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार गाड़ी (एचपी 45-7000) बुधवार आधी रात को लगभग 12:20 बजे गुलाबा बैरियर से रोहतांग की तरफ निकली थी और यह पांगी जा रही थी। इसी बीच राहनीनाला के समीप गाड़ी करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
The dead bodies found scattered  in the trench in rohtang road accident
रात्रि के दौरान इस घटना का किसी को पता नहीं लग पाया। वीरवार सुबह हादसे का पता चलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed