{"_id":"5e2991318ebc3e4af95d8f36","slug":"youth-congress-protest-against-unemployment-and-centre-govt-policies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने जूते पॉलिश कर केंद्र का किया विरोध, राष्ट्रीय बेरोजगार रजिस्टर की रखी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने जूते पॉलिश कर केंद्र का किया विरोध, राष्ट्रीय बेरोजगार रजिस्टर की रखी मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 23 Jan 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), नेशनल रजिस्ट्रेशन ऑफ सिटिजनशिप (एनआरसी), राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को लेकर चल रहे विवाद के बीच युवा कांग्रेस (युकां) ने राष्ट्रीय बेरोजगार रजिस्टर लाने की मांग की है। केंद्र सरकार को घेरने और बेरोजगारों को लामबंद करने के लिए गुरुवार को युवा कांग्रेस ने शिमला से इस नए अभियान की शुरूआत की।
Trending Videos
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के समीप युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जूते पॉलिश और पकौड़े बेचकर मोदी सरकार की जन विरोधी योजनाओं का विरोध किया। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) व नेशनल रजिस्ट्रेशन ऑफ सिटिजनशिप (एनआरसी) पर चल रही बहस के बीच युवा कांग्रेस ने बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुनीष ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर बेरोजगारी रजिस्टर बनाया जाएगा। इसके लिए टोल फ्री नंबर 81519 94411 जारी किया। इस पर मिस कॉल देने के लिए बेरोजगारों को जागरूक करेंगे। अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। इससे जुटाए समर्थन का आंकड़ा केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सीएए, एनपीआर और एनआरसी को लेकर देश का ध्यान बेरोजगारी और आर्थिक मंदी से भटकाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
अभियान के तहत युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर बेरोजगारों को जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी की दर 45 सालों में सबसे ज्यादा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।