सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather may change, rain and snowfall forecast in many parts, heatwave alert

Himachal Weather: हिमाचल में करवट बदल सकता है माैसम, कई भागों में लगातार तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Mar 2026 02:52 PM IST
विज्ञापन
सार

राज्य के कई भागों में लगातार तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में बदलाव आने की संभावना है।

Himachal Weather may change, rain and snowfall forecast in many parts, heatwave alert
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश में माैसम करवट बदल सकता है। राज्य के कई भागों में लगातार तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं लगातार माैसम साफ रहने से राज्य में मार्च के पहले सप्ताह में ही मई जैसी तपिश देखने को मिल रही है। बीते 24 घंटों के दाैरान न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 5-14 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। 

Trending Videos

इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट
उधर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन जिले में 7 व 8 मार्च के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है।   वहीं अगले 3-4 दिनों के दाैरान ऊंची चोटियों व आसपास के मध्य पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़कर तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। ऊंचे क्षेत्रों में तापमान में धीरे-धीरे 2-8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें कब-कब होगी बारिश और बर्फबारी
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 7, 9 और 10 मार्च को राज्य के ऊंची चोटियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 11 से 13 मार्च तक राज्य के उच्च पर्वतीय और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। जबकि निचले पहाड़ी-मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। 8 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। 

कहां कितना न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.7, सुंदरनगर 13.6, भुंतर 10.8, कल्पा 5.6, धर्मशाला 11.7, ऊना 14.0, नाहन 12.6, केलांग 3.8, पालमपुर 14.0, सोलन 10.0, मनाली 9.4, कांगड़ा 16.1, मंडी 13.7, बिलासपुर 13.5, जुब्बड़हट्टी 15.2, कुफरी 10.9, कुकुमसेरी 2.4, सेऊबाग 10.2, कसाैली 14.7, पांवटा साहिब 17.0, सराहन 7.6, देहरा गोपीपुर 17.0, ताबो 1.8 व नेरी में 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed