सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   mob torched the accused's scooter after he allegedly dushkarm with a five-year old girl; the incident occurred

हिमाचल: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, उग्र भीड़ ने आरोपी की स्कूटी फूंकी; तलाई क्षेत्र की है घटना

संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Mar 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार

 बिलासपुर जिले के तलाई थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव में शुक्रवार शाम पांच वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोप की घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। 

mob torched the accused's scooter after he allegedly dushkarm with a five-year old girl; the incident occurred
उग्र भीड़ ने आरोपी की स्कूटी फूंकी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के तलाई थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव में शुक्रवार शाम पांच वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोप की घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में आरोपी के घर के बाहर एकत्र हो गए। उग्र भीड़ ने उसकी स्कूटी को आग के हवाले कर दिया। साथ ही घर के दरवाजों और खिड़कियों में तोड़फोड़ की गई। देर रात तक गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और पुलिस को हालात नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Trending Videos

कुछ ही देर में बड़ी संख्या में हिंदू रक्षा मंच के कार्यकर्ता और अन्य लोग आरोपी के घर के बाहर जमा हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर के बाहर खड़ी उसकी स्कूटी को आग लगा दी। इसके अलावा भीड़ ने घर के दरवाजों और खिड़कियों में भी तोड़फोड़ की। लोग आरोपी को उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बढ़ते तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक संदीप धवल भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से बात की और उन्हें समझाया। आरोपी के परिवार की सुरक्षा के लिए एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है, जिसके चलते उसके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पीड़ित बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मामले के तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि हो पाएगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बच्ची और उसके माता-पिता के बयान दर्ज करने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है।- संदीप धवल, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed