सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   students won in chart making

Bilaspur News: भाषण में स्नेहा और चार्ट, चार्ट मेकिंग में सुमित प्रथम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
students won in chart making
विज्ञापन
पॉलिटेक्निकल कॉलेज कलोल में नशा मुक्त पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग खंड झंडूता की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पॉलिटेक्निक कॉलेज कलोल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्रधानाचार्य अनीता कुमारी ने की। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार और कमल कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भाषण और चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ दिलाई गई। भाषण प्रतियोगिता में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की स्नेहा ने पहला, मेकेनिकल इंजीनियरिंग के ऋषभ कुमार ने द्वितीय और विशाल कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के सुमित सिंह पहले, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के ललित ठोकर द्वितीय और मेकेनिकल इंजीनियरिंग के धर्मवीर तृतीय स्थान पर रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में करीब 120 छात्र-छात्राओं सहित अध्यापकों ने भाग लिया। स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने कहा कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को मादक द्रव्यों के सेवन और दुरुपयोग से दूर रखना है। यह अभियान 15 अगस्त 2020 से शुरू किया गया है, जिसका लक्ष्य जागरूकता के माध्यम से स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण करना है। स्वास्थ्य शिक्षक कमल कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2025 तक तंबाकू के उपयोग को 10 प्रतिशत से कम और 2030 तक 5 प्रतिशत से कम करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार की ओर से शिक्षा संस्थानों और पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। तंबाकू मुक्त पंचायत को 5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की गई है। राज्य में वर्ष 2016 से तंबाकू विक्रेताओं के लिए लाइसेंस अनिवार्य किया गया है और ई-सिगरेट और गुटखा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed