सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   accused arrested in rape case

Bilaspur News: मासूम से दुष्कर्म के आरोप पर तलाई में बवाल, उग्र भीड़ ने आरोपी की स्कूटी फूंकी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
accused arrested in rape case
विज्ञापन
संशोधित समाचार
Trending Videos

....................................
नोट हिंदू जागरण मंच की जगह हिंदू रक्षा मंच चेंज


एसपी ने मौके पर पहुंच संभाली स्थिति, आरोपी के परिवार को पुलिस सुरक्षा
पांच वर्षीय बच्ची को खेतों की ओर ले गया आरोपी, दादा की नजर पड़ते ही भागा
तनाव के बीच भारी पुलिस बल तैनात, आरोपी हिरासत में
पीड़िता को मेडिकल के लिए लेकर गई पुलिस, देर रात मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। तलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में शुक्रवार शाम पांच वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोप की घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में आरोपी के घर के बाहर एकत्र हो गए। उग्र भीड़ ने उसकी स्कूटी को आग के हवाले कर दिया। साथ ही घर के दरवाजों और खिड़कियों में तोड़फोड़ की गई। देर रात तक गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और पुलिस को हालात नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार बच्ची की मां घर के पास स्थित गोशाला में काम करने गई थी। इसी दौरान आरोपी जो कि करीब 15 वर्षीय छात्र बताया जा रहा है और विशेष समुदाय से संबंध रखता है, वह बच्ची को अकेला देखकर बहला-फुसलाकर घर के साथ लगते खेतों की ओर ले गया। बच्ची के दादा की नजर उन पर पड़ गई। दादा को अपनी ओर आता देख आरोपी मौके से भाग गया। इसके बाद बच्ची रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। मासूम की आपबीती सुनते ही परिवार और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में हिंदू रक्षा मंच के कार्यकर्ता और अन्य लोग आरोपी के घर के बाहर जमा हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर के बाहर खड़ी उसकी स्कूटी को आग लगा दी, जो जलकर राख हो गई। इसके अलावा भीड़ ने घर के दरवाजों और खिड़कियों में भी तोड़फोड़ की। लोग आरोपी को उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बढ़ते तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक संदीप धवल भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से बात की और उन्हें समझाया। आरोपी के परिवार की सुरक्षा के लिए एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है, जिसके चलते उसके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पीड़ित बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मामले के तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
कोट
पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बच्ची और उसके माता-पिता के बयान दर्ज करने के बाद एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई थी और माहौल तनावपूर्ण हो गया था, लेकिन पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed