सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   awareness camp in college

Bilaspur News: सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में किया जागरूक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
awareness camp in college
विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता के रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के संयोजक प्रो. राजेंद्र ने की। विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। प्राचार्य डाॅ. संजय कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने और नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण नियमों का पालन करने पर जोर दिया। प्रो. पंकज ने सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। प्रो. प्रतीक ने सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न नियमों और सावधानियों के बारे में जानकारी दी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed