{"_id":"69aada5a720eb942bb08978c","slug":"hike-in-fruit-price-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-155373-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: फलों के दामों में उछाल, अनार 233 से 310 रुपये और 149 से 223 रुपये बिक रहे अंगूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: फलों के दामों में उछाल, अनार 233 से 310 रुपये और 149 से 223 रुपये बिक रहे अंगूर
विज्ञापन
विज्ञापन
रमजान के चलते बढ़ी मांग, दिल्ली से कम सप्लाई आने से महंगे बिक रहे फल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में इन दिनों फलों और सब्जियों के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। बाजार में कई फल और सब्जियां ऊंचे दामों पर बिक रही हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। खासकर फलों की कीमतें अधिक होने के कारण लोग सीमित मात्रा में ही खरीदारी कर रहे हैं।
फलों की बात करें तो अनार 233 से 310 रुपये, मौसमी 50 से 62 रुपये, किन्नू 50 से 68 रुपये, पपीता 50 से 62 रुपये और अनानास 50 से 55 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। अंगूर 149 से 223 रुपये, अमरूद 99 से 124 रुपये और संतरा 112 से 124 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। सेब की किस्मों में रॉयल डिलीशियस 161 से 248 रुपये और गोल्डन डिलीशियस 149 से 248 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। वहीं नींबू 149 से 167 रुपये और बेर 74 से 99 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं।
वहीं, आलू 9 से 12 रुपये, प्याज 19 से 27 रुपये, फूलगोभी 21 से 24 रुपये और बंदगोभी 11 से 14 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। शिमला मिर्च 70 से 76 रुपये, घिया 35 से 63 रुपये, पालक 28 से 35 रुपये, बैंगन 33 से 38 रुपये और टमाटर 35 से 38 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं। मूली 21 से 28 रुपये, भिंडी 97 से 111 रुपये और फ्रासबीन 83 से 90 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। हरी मिर्च 125 से 167 रुपये, शलगम 21 से 28 रुपये, खीरा 35 से 56 रुपये, कद्दू 42 से 49 रुपये और मटर 28 से 56 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं। अदरक 74 से 93 रुपये और लहसुन 74 से 174 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।
सब्जी विक्रेता संजू, प्रीतम और विनय ने बताया कि इन दिनों रमजान का महीना चल रहा है, जिससे फलों की मांग बढ़ गई है। बाजारों में अधिकांश फल दिल्ली से आते हैं और त्योहारी सीजन में मांग ज्यादा होने और सप्लाई कम रहने के कारण दाम कम नहीं हो पा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण रसोई का बजट प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में सप्लाई बढ़ती है तो ही कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है।
Trending Videos