Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Bilaspur News
›
mob torched the accused's scooter after he allegedly dushkarm with a five-year old girl; the incident occurred in the Talai area
{"_id":"69abca95148a7b9a420e7067","slug":"video-mob-torched-the-accuseds-scooter-after-he-allegedly-dushkarm-with-a-five-year-old-girl-the-incident-occurred-in-the-talai-area-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: तलाई क्षेत्र क्षेत्र में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, उग्र भीड़ ने आरोपी की स्कूटी फूंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: तलाई क्षेत्र क्षेत्र में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, उग्र भीड़ ने आरोपी की स्कूटी फूंकी
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के तलाई थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव में शुक्रवार शाम पांच वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोप की घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में आरोपी के घर के बाहर एकत्र हो गए। उग्र भीड़ ने उसकी स्कूटी को आग के हवाले कर दिया। साथ ही घर के दरवाजों और खिड़कियों में तोड़फोड़ की गई। देर रात तक गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और पुलिस को हालात नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना की सूचना मिलते ही तलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बढ़ते तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक संदीप धवल भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने लोगों से बात की और उन्हें समझाया। आरोपी के परिवार की सुरक्षा के लिए एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है, जिसके चलते उसके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। पीड़ित बच्ची को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मामले के तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि हो पाएगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बच्ची और उसके माता-पिता के बयान दर्ज करने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।