शादी के सीजन की शुरूआत के साथ ही मनोरंजन जगत में भी कई सितारे शादी के बंधन में बनने की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में साउथ अभिनेत्री हंसिका मोटवानी भी जल्द ही शादी रचाने वाली हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें साझा की थीं। अभिनेत्री जल्द ही मुंबई के बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया के साथ शादी करने वाली हैं। कपल की शादी की तैयारियां भी जोरों शोरों पर हैं। अभिनेत्री के प्री-वेडिंग और वेडिंग फंक्शन की तारीखें भी सामने आ चुकी हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस और उनके मंगेतर सोहेल से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Hansika Motwani: सोहेल की पहली शादी में हंसिका मोटवानी ने की थी शिरकत, सामने आया एक्ट्रेस का वीडियो
शादी के सीजन की शुरूआत के साथ ही मनोरंजन जगत में भी कई सितारे शादी के बंधन में बनने की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में साउथ अभिनेत्री हंसिका मोटवानी भी जल्द ही शादी रचाने वाली हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, हाल ही में सामने आए इस वीडियो में अभिनेत्री एक शादी समारोह में शिरकत करती नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शादी किसी और की नहीं बल्कि हंसिका के मंगेतर की पहली शादी है। रिपोर्ट की मानें तो अभिनेत्री के होने वाले पति सोहेल कथूरिया ने साल 2016 में रिंकी नाम की एक लड़की से गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। हालांकि, बाद में दोनों का यह रिश्ता टूट गया। सोशल मीडिया पर सोहेल की इसी शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख नेटीजंस भी हैरान रह गए हैं। वीडियो में हंसिका सोहेल और रिंकी के संगीत समारोह और रोग का समारोह में नाचती नजर आ रही हैं।
Thank God Box Office Collection: नहीं काम आया अजय देवगन का स्टारडम, कमाई के लिए बॉक्स ऑफिस पर तरस रही थैंक गॉड
बता दें कि सोहेल और हंसिका लाइफ पार्टनर बनने से पहले बिजनेस पार्टनर भी हैं। सोहेल हंसिका की मैनेजमेंट कंपनी के लिए बतौर डेजिग्नेटिड पार्टनर काम करते हैं। वहीं, दोनों की शादी समारोह की तारीखों की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन दो दिसंबर से शुरू होगा। इसके तहत तीन दिसंबर को संगीत और मेहंदी सेरेमनी आयोजित की जाएगी। उसके बाद चार दिसंबर की सुबह हल्दी समारोह के बाद हंसिका और सोहेल शाम में सात फेरे लेंगे।
Filmy Wrap: बायकॉट का शिकार हुई 'पठान' और प्रियंका के मिस वर्ल्ड बनने पर उठे सवाल, पढ़ें मनोरंजन की 10 खबरें
एक्ट्रेस ने बीते दिन ही इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों में सोहेल घुटनों पर बैठकर एफिल टावर के सामने हंसिका को प्रपोज करते नजर आ रहे थे। इस पोस्ट के साथ ही अभिनेत्री ने अपनी शादी की सार्वजनिक घोषणा भी की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो हंसिका आखिरी बार निर्देशक यूआर जमील की ‘महा’ में नजर आई थीं। वह जल्द ही ‘आधी की पार्टनर’, ‘माय नेम इज श्रुति’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह एम राजेश द्वारा निर्देशित MY3 के जरिए ओटीटी डेब्यू भी करने वाली हैं।
View this post on Instagram