फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3 घंटे 55 मिनट का होगा 27 जुलाई का चंद्रगहण, ये उपाय बचाएंगे प्रकोप से, जानिए क्या करें क्या नहीं

Thu, 05 Jul 2018 09:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 05 Jul 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, precautions for lunar eclipse on 27 july 2018
चंद्रग्रहण
104 साल बाद 27 जुलाई को सदी का सबसे लंबा ग्रहण लगने जा रहा है। अगर आप भी इसके प्रकोप से बचना चाहते हैं तो जानिए क्या करें और क्या न करें। ज्योतिषियों ने कुछ उपाय बताए हैं, जिससे ग्रहण का असर नहीं पड़ेगा।
chandigarh, precautions for lunar eclipse on 27 july 2018
चंद्रग्रहण
बता दें कि शनि मंदिर के शास्त्री पंडित उदयवीर ने बताया कि आषाढ़ पूर्णिमा पर 27 जुलाई की रात खग्रास चंद्रग्रहण होगा। यह  3 घंटे 55 मिनट का होगा। पूरे देश के साथ-साथ हरियाणा के यमुनानगर में और आसपास के क्षेत्र में भी इसे देखा जा सकेगा।
chandigarh, precautions for lunar eclipse on 27 july 2018
चंद्रग्रहण
पंडित उदयवीर ने बताया कि इसी दिन गुरु पूर्णिमा भी है। ग्रहण का सूतक लगने से पहले गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाना श्रेष्ठ है। मंदिरों में भी ग्रहण का सूतक लगने से पहले आरती व पूजा हो जाएगी। शाम की आरती सूतक लगने के कारण दोपहर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh, precautions for lunar eclipse on 27 july 2018
चंद्रग्रहण - फोटो : demo
किस राशि पर कैसा असर
पंडित उदयवीर ने बताया कि मेष, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि पर चंद्रग्रहण का अच्छा असर पड़ेगा। वहीं मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि पर ठीक प्रभाव नहीं रहेगा। इसके अलावा वृषभ, कर्क, धनु और कन्या पर चंद्रग्रहण का प्रभाव मिश्रित रहेगा।
विज्ञापन
chandigarh, precautions for lunar eclipse on 27 july 2018
चंद्रग्रहण - फोटो : amar ujala
चंद्रमा और सूर्य के बीच पृथ्वी के आ जाने को ही चंद्रग्रहण कहते है। चंद्रग्रहण तब होता है जब सूर्य व चंद्रमा के बीच पृथ्वी इस प्रकार से आ जाती है कि पृथ्वी की छाया से चंद्रमा का पूरा या आंशिक भाग ढक जाता है। ऐसी स्थिति में पृथ्वी सूर्य की किरणों के चंद्रमा तक पहुंचने में अवरोध लगा देती है। तब पृथ्वी के उस हिस्से में चंद्रग्रहण नजर आता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed