{"_id":"5b6817364f1c1b54638b6ad6","slug":"chandigarh-sawan-2018-lord-shiva-puja-via-video-conferencing-from-canada","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाईटेक होगी शिवरात्रि, कनाडा में बैठकर चंडीगढ़ के मंदिर में शिव पूजा करेंगे भोले के भक्त","category":{"title":"Spirituality","title_hn":"आस्था","slug":"spirituality"}}
हाईटेक होगी शिवरात्रि, कनाडा में बैठकर चंडीगढ़ के मंदिर में शिव पूजा करेंगे भोले के भक्त
Mon, 06 Aug 2018 03:15 PM IST
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 06 Aug 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
lord shiva
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस बार सावन का महीना बेहद हाईटेक होने जा रहा है, कनाडा बैठकर अब चंडीगढ़ के मंदिर में शिव पूजा करेंगे भोले के भक्त। बात अनोखी है, लेकिन सच है।
2 of 6
shiv puja
सावन में हर ओर बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। भगवान शिव के प्रति भक्तों की श्रद्धा देखते ही बन रही है। हाल यह है कि देश ही नहीं विदेश से भी भक्त भगवान भोले के शृंगार और पूजा के लिए मंदिर सेक्टर-30 स्थित शिव शक्ति मंदिर में फोन पर बुकिंग करा रहे हैं। ये भक्त कभी चंडीगढ़ में रहते थे और अब शहर से दूर चले गए हैं, लेकिन भगवान शिव के शृंगार और पूजा में शामिल होना नहीं भूले। हर वर्ष पूजा के लिए यह लोग अपनी बुकिंग कराते हैं।
3 of 6
Lord Shiva
मुंबई से एक भक्त पंकज अरोड़ा ने शिव शक्ति मंदिर में भगवान के शृंगार के लिए बुकिंग कराई है। पंकज अरोड़ा पहले चंडीगढ़ स्थित एक बैंक में सर्विस करते थे। अब वह मुंबई में वह एक बैंक में बड़े पद पर कार्यरत हैं। कुछ वर्ष पहले ही उनका मुंबई ट्रांसफर हुआ था लेकिन वह हर साल शिव शक्ति मंदिर में भगवान के शृंगार और पूजा के लिए अपनी बुकिंग कराते हैं। इस बार की उनकी शृंगार की बुकिंग अपने पिता के जन्मदिन पर मिली है। यह भगवान की कृपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
lord shiva
मुंबई से फोन पर अमर उजाला से बात करते हुए पंकज अरोड़ा ने बताया कि हर वर्ष शृंगार और पूजा के लिए मंदिर में निवेदन करते हैं, जिसे मंदिर की ओर से स्वीकार कर लिया जाता है। उन्होंने बताया कि खास बात यह है कि इस बार की भगवान की शृंगार की बुकिंग मेरे पिता कृष्ण लाल डांग के जन्मदिन पर मिली है। इसके कारण पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को शृंगार में विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वह सपरिवार पूजा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
5 of 6
Lord Shiva
- फोटो : File Photo
मंदिर के पुजारी पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया कि मंगलवार को शृंगार दर्शन विडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा कराया जाएगा। पंकज को समय दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका और कनाडा के भक्तों ने भी अपनी बुकिंग कराई है लेकिन अभी तिथि नहीं तय नहीं की गई है। एक दो दिनों में तिथि फाइनल कर उन्हें बता दिया जाएगा। उन्हें भी विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पूजा में शामिल कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।