{"_id":"5b5c0b754f1c1bab7d8b516c","slug":"chandigarh-sawan-2018-pilgrims-must-follow-kanwar-yatra-rules","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावन में कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं, तो भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, अशुभ होता है","category":{"title":"Spirituality","title_hn":"आस्था","slug":"spirituality"}}
सावन में कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं, तो भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, अशुभ होता है
सावन के महीने में अगर आप कांवड़ यात्रा पर जा रहे हैं, तो सफर के दौरान कुछ सावधानियां जरूर बरतें। अगर इन्हें इग्नोर किया तो शिवजी नाराज भी हो सकते हैं।
Trending Videos
2 of 5
Kanwar Yatra
सावन के महीने में माना जाता है कि भगवान शिव का जलाभिषेक करने से शिव प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना को पूरा करते हैं। इसलिए सावन के महीने में शिवभक्त गंगाजल लाने और उससे शिवलिंग का अभिषेक करवाने के लिए कांवड़ यात्रा पर जाते हैं। वे यह पूरा सफर पैदल और नंगे पांव करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
kanwar
वहीं, कांवड़ यात्रा के कुछ नियम भी होते हैं, जिन्हें पूरा न करना अशुभ माना जाता है। जैसे कांवड़ यात्रा शुरू करते ही कावड़ियों के लिए किसी भी प्रकार का नशा करना वर्जित होता है। यात्रा पूरी होने तक उस व्यक्ति को मांस, मदिरा और तामसिक भोजन से परहेज करना होता है।
4 of 5
kanwar
बिना स्नान किए कावड़ को हाथ नहीं लगा सकते, इसलिए स्नान करने के बाद ही कावड़िए अपने कावड़ को छू सकते हैं। एक महंत के अनुसार, चमड़े की किसी वस्तु का स्पर्श, वाहन का प्रयोग, चारपाई का उपयोग, ये सब कावड़ियों के लिए वर्जित कार्य है। इसके अलावा किसी वृक्ष या पौधे के नीचे भी कावड़ को रखना वर्जित है।
विज्ञापन
5 of 5
kanwar yatra
कावड़ ले जाने के पूरे रास्ते भर बोल बम और जय शिव-शंकर का उच्चारण करना फलदायी होता है। कावड़ को अपने सिर के ऊपर से लेकर जाना भी वर्जित माना गया है। इन सभी नियमों का पालन करना जरूरी है और इसके लिए कावड़ियों की संकल्पशक्ति की मजबूती होनी चाहिए। कहा जाता है कि जो शिवभक्त ऐसा नहीं करते हैं उनकी मनोकामना पूरी नहीं होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।