Akshaya Tritiya 2026: धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया ऐसा पावन पर्व है, इस दिन किया गया दान, जप और पुण्य कर्म कभी क्षीण नहीं होता। वैशाख मास की तीव्र गर्मी में आने के कारण इस दिन “शीतलता प्रदान करने वाले दान” का विशेष महत्व बताया गया है। जल से भरा घड़ा, सत्तू, छाता, चटाई, पंखा, ठंडे पेय और मौसमी फल दान करने से न केवल पुण्य मिलता है, बल्कि ग्रहों की शुभता भी बढ़ती है। यदि यह दान राशि अनुसार किया जाए तो जीवन में सुख-समृद्धि, उन्नति और शांति का संचार होता है।
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें ये दान, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और वैभव
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:52 PM IST
सार
Akshaya Tritiya 2026: इस वर्ष 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन सोना-चांदी खरीदने और दान का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं राशिनुसार दान करने का महत्व।
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X