Ashadha Gupt Navratri 2026: साल 2026 में आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि 15 जुलाई से प्रारंभ हो चुकी है। यह 23 जुलाई, गुरुवार तक रहेगी। यह समय देवी दुर्गा की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इसी के साथ दस महाविद्याओं की साधना भी इस अवधि में की जाती है। इन महाविद्याओं में मां काली, मां तारा, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी और मां कमला का नाम शामिल हैं। वहीं, इस नवरात्रि में नाम जप से लेकर कुछ खास चीजों का दान करना और भी प्रभावशाली होता है। इसके प्रभाव से देवी की विशेष कृपा तो मिलती ही है, साथ ही अटके-उलझे काम भी बनते हैं। आइए दान की इन चीजों के बारे में जानते हैं।
Ashadha Gupt Navratri 2026: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में इन चीजों का करें दान, अटके-उलझे काम होंगे पूरे
Ashadha Gupt Navratri 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में कुछ चीजों का दान शुभ होता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को विशेष लाभ, काम में सफलता और रिश्तों में सुख-शांति की प्राप्ति होती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुप्त नवरात्रि में करें इन चीजों का दान, मिलेगा शुभ फल
गेहूं, चावल और जौ का दान
गुप्त नवरात्रि के दौरान गेहूं, चावल और जौ का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इससे घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और करियर में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं।
आभूषण का दान
आभूषण का दान गुप्त नवरात्रि में लाभकारी होता है। इससे व्यक्ति को अच्छे परिणाम मिलते हैं। साथ ही देवी की कृपा भी जीवन पर बनी रहती है।
कर्क राशि में सूर्य करेंगे प्रवेश और गुरु-सूर्य मिलकर बनाएंगे विशेष योग, इन राशियों नहीं होगी धन की कमी
तिल और गुड़ का दान
गुप्त नवरात्रि में तिल और गुड़ का दान करने से भाग्योदय होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह दान जीवन की बाधाओं को कम करने और सौभाग्य में वृद्धि करने वाला माना जाता है।
श्रृंगार सामग्री का दान
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार की वस्तुएं जैसे चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, कंघी और मेहंदी आदि दान करना शुभ माना जाता है। इससे वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और माता भगवती का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
Hartalika Teej 2026: इस साल कब रखा जाएगा हरतालिका तीज का व्रत? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
दीपदान करें
गुप्त नवरात्रि के दौरान मंदिर या किसी धार्मिक स्थान पर दीपदान करना भी पुण्यदायी माना गया है। मान्यता है कि इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मकता दूर होती है।
Gupt Navratri 2026 Upay: राशि अनुसार करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा धन-समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद
धन और वस्त्रों का दान
अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद लोगों को धन, वस्त्र या अन्य उपयोगी वस्तुओं का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है, भाग्य मजबूत होता है।
Sawan 2026: सावन में शनि-मंगल और सूर्य की चाल से मचेगी हलचल, इन चार राशि वालों का बदल जाएगा समय