फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Devshayani Ekadashi 2026: जुलाई में कब है देवशयनी एकादशी, जानिए तिथि और इस दिन क्या करना होगा शुभ

Wed, 15 Jul 2026 05:49 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 15 Jul 2026 05:49 PM IST
सार

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी, आषाढ़  माह के शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा में जाते हैं। मान्यता है कि, प्रभु के योगनिद्रा में होने पर सभी तरह के शुभ-मांगलिक कार्यों पर रोक लगा दी जाती हैं
 

विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2026 shubh yog and upay in hindi
Devshayani Ekadashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

Devshayani Ekadashi 2026: आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी का उपवास किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु माता लक्ष्मी के साथ चार माह के लिए योगनिद्रा में जाते हैं। प्रभु के योगनिद्रा में प्रवेश करते ही चातुर्मास का आरंभ होता है, जो 4 महीने तक रहता है। शास्त्रों में इस दिन का विशेष महत्व होता है। इसके प्रारंभ होते ही समापन तक की अवधि तक सभी शुभ एवं मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है। मान्यता है कि इस दौरान सृष्टि के संचालन का दायित्व भगवान शिव संभालते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि, इस वर्ष देवशयनी एकादशी कब मनाई जाएगी और इस दिन कौन-से कार्य करना शुभ माना जाता है।

Devshayani Ekadashi 2026 shubh yog and upay in hindi
Devshayani Ekadashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

देवशयनी एकादशी 2026 कब है?
पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 24 जुलाई 2026 को सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर प्रारंभ होगी। इस तिथि का समापन 25 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजकर 34 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, देवशयनी एकादशी 25 जुलाई 2026 को मान्य होगी। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 7:21 से 9:03 बजे तक रहेगा। वहीं व्रत पारण का समय 26 जुलाई 2026 को सुबह 5:39 से 8:22 बजे तक है।

Devshayani Ekadashi 2026 shubh yog and upay in hindi
Devshayani Ekadashi 2026 - फोटो : adobe

देवशयनी एकादशी पर करें ये 5 शुभ कार्य

  • भगवान विष्णु को गुड़ और भुने हुए चने का भोग लगाएं। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।
  • देवशयनी एकादशी को भगवान विष्णु के योगनिद्रा में जाने का दिन माना जाता है। ऐसे में उन्हें पंचामृत का भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2026 shubh yog and upay in hindi
Devshayani Ekadashi 2026 - फोटो : freepik
  • इस दिन पीली वस्तुओं का दान करें और श्रद्धापूर्वक 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें।
  • भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए विष्णु चालीसा या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना भी अत्यंत फलदायी माना जाता है।
  • देवशयनी एकादशी पर केले के पेड़ की पूजा कर उसमें जल अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं। मान्यता है कि इससे सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
विज्ञापन
Devshayani Ekadashi 2026 shubh yog and upay in hindi
Devshayani Ekadashi 2026 - फोटो : adobe
भगवान विष्णु की आरती
ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥

जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।
सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय...॥

मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी।
तुम बिनु और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ॐ जय...॥

तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी॥
पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ॐ जय...॥

तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय...॥

तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय...॥
दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।

अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय...॥

विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय...॥

तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥ ॐ जय...॥

जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय...॥

Hartalika Teej 2026: इस साल कब रखा जाएगा हरतालिका तीज का व्रत? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Jagannath Rath Yatra 2026: जगन्नाथ रथ यात्रा का रहस्य, जानें क्यों खींचे जाते हैं रथ और क्या है इसका महत्व

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed