फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Teej 2026: साल 2026 में कब मनाई जाएगी हरियाली-कजरी और हरतालिका तीज ? जानें डेट और पूजा मुहूर्त

Wed, 15 Jul 2026 08:57 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 15 Jul 2026 08:57 PM IST
सार

Kab Hai Hariyali Kajri Aur Hartalika Teej 2026: हिंदू धर्म में मुख्य रूप से तीन तीज मनाई जाती है, जिनमें हरियाली, कजरी और हरतालिका तीज का नाम शामिल है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, वर्ष 2026 में यह तीनों तीज कब मनाई जाएगी।

विज्ञापन
kab hai hariyali kajri or hartalika teej know date Significance in hindi
Teej 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Kab Hai Hariyali Kajri Aur Hartalika Teej 2026: हिंदू धर्म में तीज का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना को समर्पित माना जाता है। वर्षभर में तीन प्रमुख तीज मनाई जाती है, जिनमें हरियाली, कजरी और हरतालिका तीज का नाम शामिल है। इन तीनों व्रतों को सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु, अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि और सुखी दांपत्य जीवन के लिए रखती हैं। इसके अलावा अविवाहित कन्याएं भी योग्य और मनचाहे साथी की प्राप्ति के लिए यह उपवास करती हैं। शास्त्रों के अनुसार, तीज के इन व्रतों को करने से भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती हैं और वैवाहिक जीवन में प्रेम, सौभाग्य और खुशहाली भी बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, वर्ष 2026 में यह तीनों तीज कब मनाई जाएगी।


Gupt Navratri 2026 Upay: राशि अनुसार करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा धन-समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद
Pitru Paksha 2026: इस साल कब शुरू होंगे श्राद्ध ? जानें डेट, तिथियां और महत्व

kab hai hariyali kajri or hartalika teej know date Significance in hindi
तीज 2026 कब है - फोटो : adobe stock

हरियाली तीज 2026 कब है?
हरियाली तीज का पर्व हर वर्ष सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन तथा अखंड सौभाग्य की कामना के लिए विशेष माना जाता है। इस वर्ष हरियाली तीज 15 अगस्त 2026, शनिवार को मनाई जाएगी।

  • तृतीया तिथि प्रारंभ- 14 अगस्त 2026, सायं 6:47 बजे
  • तृतीया तिथि समाप्त- 15 अगस्त 2026, सायं 5:29 बजे
  • पूजा का शुभ मुहूर्त- सुबह 07:29 बजे से सुबह 09:08 बजे तक

Sawan 2026: सावन में शनि-मंगल और सूर्य की चाल से मचेगी हलचल, इन चार राशि वालों का बदल जाएगा समय

kab hai hariyali kajri or hartalika teej know date Significance in hindi
तीज 2026 कब है - फोटो : adobe stock

कजरी तीज 2026 कब है?
कजरी तीज का व्रत भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं। इस वर्ष कजरी तीज 31 अगस्त 2026, सोमवार को मनाई जाएगी।

  • तृतीया तिथि प्रारंभ- 30 अगस्त 2026, सुबह 09:36 बजे
  • तृतीया तिथि समाप्त- 31 अगस्त 2026, सुबह 08:50 बजे


Jagannath Rath Yatra 2026: रथ यात्रा से नीलाद्री बीजे तक, जानें जगन्नाथ यात्रा के हर दिन का महत्व
Guru Purnima 2026: 28 या 29 जुलाई, कब रखा जाएगा गुरु पूर्णिमा का व्रत? जानें सही तारीख और महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
kab hai hariyali kajri or hartalika teej know date Significance in hindi
तीज 2026 कब है - फोटो : Instagram

हरतालिका तीज 2026 कब है?
हरतालिका तीज हिंदू धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। इस वर्ष हरतालिका तीज 14 सितंबर 2026, सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं वैवाहिक जीवन सुखमय के लिए उपवास रखती हैं और शिव परिवार की पूजा करती हैं।

  • तृतीया तिथि प्रारंभ- 13 सितंबर 2026, सुबह 07:08 बजे
  • तृतीया तिथि समाप्त- 14 सितंबर 2026, सुबह 07:06 बजे तक

Astro Tips: कहीं आप भी तो नहीं उठा लेते सड़क पर पड़ी ये चीजें? हो सकता है बड़ा नुकसान

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed