Ashadha Purnima 2022: प्रत्येक वर्ष आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को आषाढ़ पूर्णिमा व्रत रखा जाता है। हिंदू धर्म में आषाढ़ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस वर्ष आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि 13 जुलाई को है। इस दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। वेदव्यास जी ने ही मानव जाति को चारों वेदों से जुड़े ज्ञान को बताया था। पौराणिक मान्यता है कि महर्षि वेदव्यास जी का सनातन संस्कृति में काफी खास योगदान रहा। यही वजह है कि उनके महान योगदान को देखते हुए आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन गुरुओं की पूजा की जाती है। इसके अलावा आषाढ़ पूर्णिमा पर व्रत रखने के कई फायदे होते हैं। इस दिन व्रत रखने वाले लोग विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं आषाढ़ पूर्णिमा की तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में....
Ashadha Purnima 2022: कब है आषाढ़ पूर्णिमा व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:49 PM IST
विज्ञापन