फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Basant Panchami 2021: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को जरूर अर्पित करें ये चीजें, मनोकामनाएं होंगी पूरी

Mon, 01 Feb 2021 07:51 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 01 Feb 2021 07:51 AM IST
विज्ञापन
Basant Panchami 2021 offer these things to Goddess Saraswati during Basant Panchami Puja
बसंत पंचमी 2021 - फोटो : अमर उजाला

Basant Panchami 2021: बसंत पंचमी का पावन पर्व इस साल 16 फरवरी को मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, प्रति वर्ष यह पर्व माघ माह शुक्ल की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है। बंसंत पंचमी संगीत व विद्या की देवी वीणावादिनी माँ सरस्वती के अवतरण का दिन भी है। 

Basant Panchami 2021 offer these things to Goddess Saraswati during Basant Panchami Puja
बसंत पंचमी 2021 का शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला
बसंत पंचमी 2021 का शुभ मुहूर्त
बसंत पंचमी तिथि प्रारंभ - 16 फरवरी को सुबह 03 बजकर 36 मिनट से

बसंत पंचमी तिथि समाप्त - 17 फरवरी को सुबह 5 बजकर 46 मिनट तक

Basant Panchami 2021 offer these things to Goddess Saraswati during Basant Panchami Puja
बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती की पूजा विधि - फोटो : अमर उजाला
बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती की पूजा विधि
  • इस दिन सुबह स्नानादि के पश्चात श्वेत अथवा पीले वस्त्र धारण कर विधिपूर्वक कलश स्थापना करें। 
  • श्वेत फूल-माला के साथ माता को सिन्दूर व अन्य श्रृंगार की वस्तुएं भी अर्पित करें। 
  • वसंत पंचमी के दिन माता के चरणों पर गुलाल भी अर्पित करने का विधान है। 
  • प्रसाद में माँ को पीले रंग की मिठाई या खीर का भोग लगाएं। 
  • पूजा के दौरान ''ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः'' का जाप करें। 
  • माँ सरस्वती का बीजमंत्र ''ऐं'' है जिसके उच्चारण मात्र से ही बुद्धि विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Basant Panchami 2021 offer these things to Goddess Saraswati during Basant Panchami Puja
बसंत पंचमी के दिन पीत रंग का विशेष महत्व है। यह रंग मां सरस्वती को प्रिय है। - फोटो : SELF
मां सरस्वती को अर्पित करें ये चीजें

बसंत पंचमी के दिन पीत रंग का विशेष महत्व है। यह रंग मां सरस्वती को प्रिय है। इसलिए इस दिन विद्या की देवी को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। मां सरस्वती को केसर और पीला चंदन का तिलक करें। इस दिन पूजा में पीले रंग के पुष्प मां सरस्वती को चढ़ाएं। ज्ञान की देवी मां सरस्वती को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं।

विज्ञापन
Basant Panchami 2021 offer these things to Goddess Saraswati during Basant Panchami Puja
बसंत पंचमी 2021 - फोटो : अमर उजाला
बसंत पंचमी का महत्व

बसंत पंचमी को सभी शुभ कार्यों के लिए अत्यंत शुभ मुहूर्त माना गया है। मुख्यतयाः विद्यारंभ, नवीन विद्या प्राप्ति एवं गृह-प्रवेश के लिए बसंत पंचमी को पुराणों में भी अत्यंत श्रेयकर माना गया है। बसंत पंचमी की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती का दिन होने से वसंत पंचमी के दिन छोटे बच्चों को अक्षर ज्ञान कराया जाता है। स्कूलों एवं शिक्षा संकायों में सरस्वती पूजन किया जाता है तथा ज्ञान वृद्धि के लिए कामना की जाती है। वहीं गुरुद्वारों में इस दिन राग बसंत में गुरुवाणी के कीर्तन द्वारा श्रद्धालुओं में भावना जागृत की जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed