Happy Bhai Dooj 2025 Wishes Images Quotes Messages:भाई दूज का पावन पर्व भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और अटूट रिश्ते का प्रतीक है। यह त्योहार दीपावली के दो दिन बाद मनाया जाता है, जब बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक कर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस साल भाई दूज 23 अक्तूबर गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक है। इस विशेष अवसर पर भाई भी अपनी बहनों को जीवनभर साथ निभाने और उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। भाई दूज केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि उन अनमोल भावनाओं का उत्सव है जो इस रिश्ते को और भी मजबूत बनाती हैं।
Happy Bhai Dooj 2025 Wishes: रोली चंदन तिलक से पर्व मनाने आई है बहना... इन संदेशों से दें प्रियजन को शुभकामना
Bhai Dooj 2025 Wishes in Hindi: भाई दूज का पर्व इस वर्ष 23 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा, तिलक का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:13 से 3:28 बजे तक है। इस दिन भाई-बहन एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर अपने रिश्ते को और भी खास बनाते हैं।


प्रेम की डोर से बहना बंधती,
भाई के घर की रौनक है बनती,
भाई दूज पर सजाकर थाली, माथे पर रक्षा का तिलक है बनती।
भाई दूज की शुभकामनाएं

भाई दूज का है आया शुभ त्योहार,
बहनों की दुआएं भाइयों के लिए हज़ार,
भाई बहन का यह अनमोल रिश्ता है बहुत अटूट,
बना रहे ये बंधन हमेशा खूब।
भाई दूज की शुभकामनाएं

माथे पर चंदन का टीका और हाथ में नारियल का उपहार,
भाई की उम्मीद, बहना का प्यार,
आप सभी को मुबारक हो भाई दूज का ये त्योहार।

बहन-भाई का प्यार है अटूट
नहीं चाहिए महंगे उपहार
रिश्ता अटूट रहे हमेशा
मिले मेरे भाई को खुशियां अपार
भाई दूज की शुभकामनाएं
कमेंट
कमेंट X