{"_id":"5c7ccf23bdec2275c51250a0","slug":"bijli-mahadev-a-sacred-temple-of-lord-shiva-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस शिवलिंग पर क्यों गिरती है आकाशीय बिजली, उसके बाद होता है ये चमत्कार","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
इस शिवलिंग पर क्यों गिरती है आकाशीय बिजली, उसके बाद होता है ये चमत्कार
Mon, 04 Mar 2019 07:38 PM IST
Ayush Jha
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Ayush Jha
Updated Mon, 04 Mar 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
BIJLI MAHADEV
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कई ऐसे मंदिर है जहां पर कोई न कोई चमत्कार जुड़ा हुआ जरूर होता है इन्हीं मंदिरों में एक ऐसा शिव मंदिर है जहां पर हर साल आकाशीय बिजली गिरती रहती है। बिजली महादेव के ऊपर आसमानी बिजली गिरने के बाद भी मंदिर को कोई नुकसान नहीं होता है। ऐसा क्यों होता है, इसकी कहानी बड़ी ही रोचक है।
mahadev
इस पर गिरने वाली बिजली शिवलिंग के टुकड़े-टुकड़े कर देती है। यह सिलसिला सदियों से चला आ रहा है और महादेव चुपचाप इस दर्द को सहते चले आ रहे हैं।
amar ujaleshwar mahadev
- फोटो : amar ujala
महादेव के दर्द को दूर करने के लिए यहां के पुजारी मक्खन का मरहम लगाते हैं ताकि बिजली के दर्द से उन्हें छुटकारा मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhureshwar Mahadev Temple
महादेव का यह शिवलिंग कुल्लू से 18 किलोमीटर की दूरी पर मथान नामक स्थान पर स्थित है। शिवलिंग पर बिजली गिरते रहने का कारण इस शिव मंदिर को बिजलेश्वर महादेव के नाम से पूरे क्षेत्र में जाना जाता है। इस शिवलिंग को स्थानीय लोग मक्खन महादेव भी कहते हैं।
विज्ञापन
mahadev temple
पुराणों में उल्लेख है कि यह महादेव का प्रिय योग स्थल है, यहीं पर महादेव ने जलंधर नामक असुर का वध किया था। बिजलेश्वर महादेव के विषय में मान्यता है कि जब कभी भी संसार पर संकट आने वाला होता है तब महादेव संकट को अपने ऊपर ले लेते हैं। पुराणों में महादेव पर बिजली गिरने का कारण यह बताया गया है कि बिजली के अत्यधिक प्रभाव से मानवजाति की रक्षा के लिए वशिष्ठ मुनि ने शिव जी से प्रार्थना की।