Sandhya Surya Arghya Mantra: छठ महापर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना का विशेष महत्व है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में व्रती पूरी श्रद्धा और नियम के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाता है, जबकि चौथे और अंतिम दिन उगते सूर्य को उषा अर्घ्य अर्पित किया जाता है। इस दौरान व्रती जल में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हैं।
छठ पूजा 2026 सूर्य अर्घ्य मंत्र: सूर्य देव को जल चढ़ाते समय बोलें ये शक्तिशाली मंत्र, पूरी होंगी मनोकामनाएं
Surya Arghya Mantra: सूर्य देव को अर्घ्य देते समय मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। इससे पूजा में भक्ति और एकाग्रता का भाव बढ़ता है। अगर आप भी छठ पूजा के दौरान सूर्य देव को अर्घ्य देने जा रहे हैं, तो यहां जानिए कुछ प्रमुख सूर्य मंत्र, उनके अर्थ और जाप करने का तरीका।
सूर्य देव को अर्घ्य देते समय कौन सा मंत्र बोलें?
छठ पूजा में संध्या और उषा अर्घ्य के समय सूर्य देव के इस अर्घ्य मंत्र का जाप कर सकते हैं।
सूर्य अर्घ्य मंत्र
ॐ एहि सूर्य सहस्रांशो तेजोराशे जगत्पते।
अनुकम्पय मां भक्त्या गृहाणार्घ्यं दिवाकर॥
मंत्र का अर्थ: हे हजारों किरणों वाले सूर्य देव! आप तेज के भंडार और पूरे संसार के स्वामी हैं। हे दिवाकर! मुझ पर अपनी कृपा बनाए रखें और मेरी श्रद्धा से अर्पित इस अर्घ्य को स्वीकार करें।
सूर्य देव के 12 नामों के मंत्र
धार्मिक परंपरा में सूर्य देव के 12 नामों का जाप भी विशेष माना जाता है। इन नामों का स्मरण अर्घ्य देने से पहले या पूजा के दौरान किया जा सकता है।
ॐ सूर्याय नम: ।
ॐ भास्कराय नम:।
ॐ रवये नम: ।
ॐ मित्राय नम: ।
ॐ भानवे नम:
ॐ खगाय नम: ।
ॐ पुष्णे नम: ।
ॐ मारिचाये नम: ।
ॐ आदित्याय नम: ।
ॐ सावित्रे नम: ।
ॐ आर्काय नम: ।
ॐ हिरण्यगर्भाय नम: ।
मान्यता है कि इनका जाप करने से जीवन में सकारात्मकता, ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होता है।
सूर्य देव के सरल मंत्र
अगर आपको लंबे मंत्रों का उच्चारण करने में परेशानी होती है, तो आप सूर्य देव के इन सरल मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं।
ॐ सूर्याय नमः।
ॐ आदित्याय नमः।
ॐ भास्कराय नमः।
ॐ घृणि सूर्याय नमः।
इनमें से किसी एक मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप किया जा सकता है। मंत्रों की संख्या को लेकर कोई अनिवार्य नियम नहीं है।
सूर्य देव का प्रणाम मंत्र
अर्घ्य अर्पित करने के बाद हाथ जोड़कर सूर्य देव को प्रणाम करें। इस दौरान इस मंत्र का उच्चारण कर सकते हैं।
मंत्र
आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर।
दिवाकर नमस्तुभ्यं प्रभाकर नमोऽस्तु ते॥
अर्थ: हे आदिदेव सूर्य! आपको मेरा नमस्कार है। हे भास्कर, मुझ पर प्रसन्न हों। हे दिवाकर और प्रभाकर, आपको बार-बार प्रणाम है।
