सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

आज रात भूलकर भी ना देखें चांद, वरना लग जाएगा बड़ा कलंक

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 02 Sep 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2019 know about puja vidhi of lord ganesh
ganesh chaturthi 2019 - फोटो : social media

भारत में कुछ त्योहार धर्म के साथ-साथ क्षेत्र की संस्कृति के परिचायक भी होते हैं। इन्हीं त्योहारों में से एक त्योहार है गणेश चतुर्थी। गणेश चतुर्थी का उत्सव भी पूरे देश में मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी का यह उत्सव करीब दस दिनों तक चलता है। इसी वजह से गणेशोत्सव भी कहा जाता है। वहीं उत्तर भारत में गणेश चतुर्थी को भगवान श्री गणेश की जयंती के रूप में भी मनाते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं किस विधि से गणेश जी की पूजा करें।

इस गणेश चतुर्थी पर पाएं कर्ज से मुक्ति, ऋण मुक्ति गणेश अनुष्ठान में लें हिस्सा 2 सितम्बर को। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

Trending Videos
Ganesh Chaturthi 2019 know about puja vidhi of lord ganesh

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से गणेश भगवान का उत्सव शुरू हो जाता है। इस दिन से उनकी प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू कर दी जाती है। और लगातार दस दिनों तक घर में गणेश भगवान को रखकर अनंत चतुर्दशी के दिन बप्पा की विदाई की जाती है। इस दिन ढोल, नगाड़े बजाते हुए श्रद्धालु बप्पा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते हैं। 

इस गणेश चतुर्थी पर पाएं कर्ज से मुक्ति, ऋण मुक्ति गणेश अनुष्ठान में लें हिस्सा 2 सितम्बर को। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2019 know about puja vidhi of lord ganesh

हिंदू धर्म में गणेश भगवान को ऋद्धि-सिद्धि और बुद्धि का दाता माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि गुरु शिष्य परंपरा के तहत इसी दिन से विद्याध्ययन का शुभारंभ होता है। इस खास दिन पर बच्चे डण्डे से खेलते हैं। इसके चलते कुछ जगहों पर गणेश चतुर्थी को डण्डा चौथ भी कहते हैं। 

इस गणेश चतुर्थी पर पाएं कर्ज से मुक्ति, ऋण मुक्ति गणेश अनुष्ठान में लें हिस्सा 2 सितम्बर को। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

Ganesh Chaturthi 2019 know about puja vidhi of lord ganesh

पूजा विधि
गणेश चतुर्थी के खास मौके पर सबसे पहले स्नान करें और फिर गणेश जी की प्रतिमा बनाएं। प्रतिमा सोने, तांबे, मिट्टी या गाय के गोबर से तैयार करें। इसके बाद एक साफ कलश लेकर उसमें जल भरें और उसे कोरे कपड़े से बांध दें। तब जाकर भगवान गणेश की प्रतिमा का स्थापना करें। इसके बाद प्रतिमा पर सिंदूर चढ़ाकर षोडशोपचार का पूजा करें। गणेश जी को दक्षिणा अर्पिता कर के 21 लड्डूओं का भोग लगाएं। गणेश जी के पास केवल पाचं लड्डू रखें बाकि बचे हुए लड्डूओं को ब्राह्मणों में बांट दें। 

इस गणेश चतुर्थी पर पाएं कर्ज से मुक्ति, ऋण मुक्ति गणेश अनुष्ठान में लें हिस्सा 2 सितम्बर को। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2019 know about puja vidhi of lord ganesh
गणेश मूर्ति

भगवान गणेश जी की पूजा हमेशा शाम के वक्त करनी चाहिए। पूजा के बाद आंखों को नीचे करते हुए चंद्रमा को अर्घ्य दें। ऐसा माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा का दर्शन नहीं करना चाहिए। अर्घ्य देने के बाद ब्राह्मणों को भोजन करवाएं और उन्हें दक्षिणा दें। गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन कभी ना करें वरना कलंक मिल सकता है। इस पर्व पर चंद्र दर्शन करने से मिथ्या दोष लगता है।

इस गणेश चतुर्थी पर पाएं कर्ज से मुक्ति, ऋण मुक्ति गणेश अनुष्ठान में लें हिस्सा 2 सितम्बर को। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed