Ganesh Chaturthi 2022: इस साल गणेश उत्सव की शुरुआत 31 अगस्त 2022 से हो रही है। ये हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है। भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणपति बप्पा की स्थापना की जाती है। गणेश चतुर्थी का त्योहार गणेश जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान लोग अपने बप्पा को ढोल नगाड़ों के साथ बड़ी ही धूमधाम से घर में लाते हैं। पूरे गणेश उत्सव के दिनों में चारों ओर बप्पा के नाम का उद्घोष सुनाई पड़ता है। भगवान गणपति बुद्धि और शुभता के देवता हैं। उन्हें विघ्नहर्ता भी कहा जाता है, उनका हर नाम बहुत चमत्कारी है। कहा जाता है कि जहां पर बप्पा विराजते हैं वहां हर समय सुख-समृद्धि रहती है। मान्यताओं के अनुसार, इस साल गणपति बप्पा का आगमन बेहद शुभ योग में हो रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल गणेश स्थापना और गणेश विसर्जन कब है...
Ganesh Utsav 2022: गणेश चतुर्थी पर शुभ योग में हो रहा है गणपति बप्पा का आगमन, जानें मुहूर्त और महत्व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश उत्सव 2022 तिथि
पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 30 अगस्त 2022 को दोपहर 03 बजकर 34 मिनट पर हो रहा है। ये तिथि अगले दिन 31 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 23 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। उदया तिथि के अनुसार 31 अगस्त से गणेश उत्सव की शुरुआत मानी जाएगी। इस दिन दो शुभ योग बन रहे हैं।
बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है और इस साल गणेश उत्सव की शुरुआत भी बुधवार के दिन से हो रही है। इसके अलावा गणेश चतुर्थी पर रवि योग का संयोग भी बन रहा है। ऐसे में गणेश चतुर्थी का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। 31 अगस्त को रवि योग सुबह 06 बजकर 06 मिनट से 01 सितंबर को 12 बजकर 12 मिनट तक है। मान्यता है कि रवि योग में भगवान गणपति की पूजा करने से तमाम कष्टों का नाश हो जाता है।
कब होगा गणपति विसर्जन ?
गणेश उत्सव का पर्व 10 दिनों तक चलता है। 10 दिन भक्तों के साथ रहने के बाद भगवान गणेश अपने धाम को लौट जाते हैं। 31 अगस्त को गणपति स्थापना के 10 दिन बाद यानी 9 सितंबर को विसर्जन होगा।
गणेशजी के आस-पास ऋद्धि और सिद्धि, और शुभ-लाभ विराजते हैं। मान्यता है कि जो व्यक्ति इन दिनों में गणेश जी को घर में बैठाकर सच्चे मन से उनकी आराधना करता है, उसके जीवन से तनाव खत्म हो जाता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है।

कमेंट
कमेंट X